-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Anurag Dhanda Said Kejriwal Has Changed Politics Of Country
‘केजरीवाल ने बदल दी देश की सियासत, बिहार में फ्री बिजली के ऐलान पर बोले ढांडा
- Written By: Saurabh Pal
बिहार में फ्री बिजली के ऐलान का श्रेय अनुराग ढांडा ने अरविंद केजरीवाल को दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम ने जैसे ही बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया बिजली फ्री हो गई।

अनुराग ढांडा (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों को अगस्त से 125 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद आप नेता अनुराग ढांढा ने इस फैसले का श्रेय दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत की राजनीति में “मौलिक” बदलाव लाया है। ढांडा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की वजह से बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाएं चुनावी मुद्दे बन गए।
अनुराग ढांडा ने एएनआई को बताया कि अरविंद केजरीवाल देश की राजनीति में एक ऐसा मौलिक बदलाव लाए हैं कि बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं चुनावी मुद्दे बन गए। आप नेता ने कहा कि यह संयोग ही है कि आम आदमी पार्टी ने बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की।
आप के मैदान में उतरते ही हो गया फ्री बिजली का ऐलान
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
‘अमित शाह 2.5 साल में राम मंदिर क्यों नहीं गए?’ केजरीवाल ने उठाए 5 बड़े सवाल, बड़े खुलासे का किया दावा
आप नेता ने बताया कि जैसे ही आप चुनाव मैदान में उतरी, नीतीश कुमार को एहसास हो गया कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव बिजली के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कैसा संयोग है कि आम आदमी पार्टी ने बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया और नीतीश कुमार जी को 20 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद अचानक याद आया कि 125 यूनिट बिजली मुफ़्त दी जानी चाहिए। यह बताता है कि जैसे ही आम आदमी पार्टी बिहार में चुनावी मैदान में उतरी, नीतीश कुमार जी समझ गए थे कि इस बार चुनाव मुद्दों पर होगा।
ये भी पढ़ें-एक पर एक बोतल फ्री वाला पुरस्कार केजरीवाल को देना चाहिएः भूपेश बघेल
घरेलू उपभोक्ताओं को ही मिलेगी फ्री बिजली
बिहार चुनाव से पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य भर के पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को 1 अगस्त से 125 यूनिट तक बिजली मुफ़्त मिलेगी, जिससे लगभग 1.67 करोड़ परिवारों को लाभ होगा। कुमार ने कहा कि सरकार ने अगले तीन वर्षों में घरेलू उपभोक्ताओं की छतों या आस-पास के सार्वजनिक स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का भी निर्णय लिया है। बिहार के मुख्यमंत्री ने 10 तारीख को कहा कि हम शुरू से ही सभी को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराते रहे हैं। अब हमने तय किया है कि 1 अगस्त 2025 से, यानी जुलाई के बिल से ही, राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा
Anurag dhanda said kejriwal has changed politics of country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














