- Hindi News »
- Bihar »
- Tejashwi Yadav Said Bjp Deleting Names Of Voters Through Election Commission
1% भी वोट कटे तो हो जाएगा बड़ा खेल, इरादा 5% वोट काटने…तेजस्वी का बड़ा खुलासा
Bihar voter list revision: बिहार में वोटर लिस्ट के खिलाफ विपक्ष लगातार मोर्चा खोले हुए है। अब तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर 1 प्रतिशत भी वोट कटे तो 7.90 लाख वोटर वोट नहीं दे पाएंगे।
- Written By: Saurabh Pal

तेजस्वी यादव (फोटो-तेजस्वी एक्स हैंडल)
पटनाः बिहार में चुनाव आयोग स्पेशल वोटर लिस्ट रिवीजन करा रहा है। इस प्रक्रिया को में लगातार खामियां पाई जा रही हैं, जिसको लेकर विपक्ष चुनाव आयोग के साथ-साथ केंद्र सरकार पर भी हमलावर है। अब तेजस्वी यादव ने वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिहार में कुल 7.90 करोड़ वोटर हैं। अगर इनमें से एक 1 प्रतिशत लोग भी दस्तावेज नहीं जमा कर पाते हैं या किसी कारण से उनका वोटर लिस्ट से नाम कटता है तो कुल संख्या 7.90 लाख होगी। यानी करीब 8 लाख लोग नहीं दे पाएंगे।
तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 1 प्रतिशत में तो 8 लाख लोग वोटिंग से वंचित हो रहे हैं, लेकिन इनका इरादा 4 से 5 % लोगों को वोटर लिस्ट से बाहर करने का है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव आयोग के साथ मिलकर भाजपा खेल कर रही है।
1 प्रतिशत वोट कटे तो हर सीट पर 3200 लोग होंगे वोटिंग से वंचित
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
कैमूर में रूह कंपाने वाली वारदात, नदी में बहते सूटकेस में मिलीं दो सड़ी-गली लाशें, इलाके में मचा हड़कंप
जो कभी चुनाव नहीं लड़ा, वो मंत्री कैसे? निशांत कुमार को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA को घेरा, PM मोदी से पूछे सवाल
बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का भड़का गुस्सा, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई घायल
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया एक्स पर एक आंकड़ा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि अगर 1 प्रतिशत वोट कटता है तो बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर हर एक विधानसभा से 3251 लोगों का वोट कटेगा। उन्होंने बताया कि बिहार में कुल 𝟕𝟕,𝟖𝟗𝟓 पोलिंग बूथ है और हर विधानसभा में औसतन 𝟑𝟐𝟎 बूथ है। अब अगर एक बूथ से 𝟏𝟎 वोट भी हटेंगे तो विधानसभा के सभी बूथों से कुल 𝟑𝟐𝟎𝟎 मत हट जायेंगे।
3 हजार से कम वोट से हार-जीत वाली 35 सीटें
इस दौरान पिछले दो चुनावों में हार जीत के आंकड़ा भी बताया। तेजस्वी के अनुसार, 𝟐𝟎𝟏𝟓 विधानसभा चुनाव में 𝟑 हज़ार से कम मतों से हार-जीत वाली कुल 𝟏𝟓 सीटें थी एवं 𝟐𝟎𝟐𝟎 के चुनाव में 𝟑 हज़ार से कम वोटों से हार-जीत वाली कुल 𝟑𝟓 सीटें थी।
बिहार में कुल 𝟕 करोड़ 𝟗𝟎 लाख मतदाता है। कल्पना कीजिए, बीजेपी के निर्देश पर अगर मिनिमम 𝟏 प्रतिशत मतदाताओं को भी छाँटा जाता है तो लगभग 𝟕 लाख 𝟗𝟎 हज़ार मतदाताओं के नाम कटेंगे। यहाँ हमने केवल 𝟏 प्रतिशत की बात की है जबकि इनका इरादा इससे भी अधिक 𝟒-𝟓% का है। अगर हम इस एक… pic.twitter.com/ZAbCvF8TnF — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 16, 2025
ये भी पढ़ें- महिला आरक्षण से फ्री बिजली तक… 17 दिन में सीएम नीतीश के 10 बड़े फैसल
‘यादव और अल्पसख्यकों को वोट निशाने पर’
राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग के माध्यम से भाजपा के निशाने पर ऐसी सीटें हैं, जिनपर पिछले साल हार-जीत का मार्जिन बेहद कम था। ऐसी ही सीटों के चुनिंदा बूथों, समुदायों और वर्गों के बहाने से ये लोग वोट छांटना चाहते हैं, लेकिन हम सब सतर्क है, हमारे कार्यकर्ता हर जगह हर घर जाकर इनकी बदनीयती का भंडाफोड़ करते रहेंगे। हम लोकतंत्र को ऐसे खत्म नहीं होने देंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यादव और अल्पसंख्यकों के दलित की वोट भाजपा के निशाने पर है।
Tejashwi yadav said bjp deleting names of voters through election commission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गर्मियों में फोन चार्ज होने में कर रहा है आनाकानी? घबराइए नहीं, ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी
May 12, 2026 | 05:02 PMEkadashi Vrat: एकादशी व्रत कैसे फलित होगा? जानिए इस व्रत के नियम और इसकी महिमा
May 12, 2026 | 04:47 PMभोपाल में रिश्तों का कत्ल करने की कोशिश, सनकी पिता ने 16 साल के बेटे पर तानी राइफल; बाल-बाल बची किशोर की जान
May 12, 2026 | 04:45 PMमुंबई में अवैध बाइक-टैक्सी पर बड़ी कार्रवाई; मंत्री प्रताप सरनाईक ने ऐप मालिकों पर FIR दर्ज करने के दिए आदेश
May 12, 2026 | 04:42 PMप्रधानमंत्री की किफायत अपील पर रामदास आठवले का एक्शन, मुंबई मेट्रो में किया सफर
May 12, 2026 | 04:42 PMधुरंधर के Shararat में लगा भोजपुरी तड़का, इंटरनेट पर छाया वीडियो, फैंस बोले- और भी मजेदार है
May 12, 2026 | 04:39 PMIRCTC में बिना परीक्षा नौकरी का मौका, हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 49 पदों पर भर्ती, ₹30,000 मिलेगी सैलरी
May 12, 2026 | 04:35 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM














