Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ये सात सांसद नहीं हैं, सात गद्दार हैं…, पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर भड़कीं प्रियंका, जानें क्या कहा

AAP on MPs Defection: आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इन सांसदों को गद्दार करार दिया है। जानिए प्रियंका ने क्या कहा।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: Apr 25, 2026 | 01:02 PM

भाजपा में शामिल हुए आप के 7 सांसद, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Priyanka Kakkar Latest Statement: पंजाब के राजनीतिक गलियारों में आम आदमी पार्टी के सात बड़े चेहरों के भाजपा का दामन थामते ही सनसनी फैल गई। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसे विश्वासघात बताया है। प्रियंका के अनुसार जिन सांसदों को पंजाब की आवाज बनने के लिए संसद भेजा गया था उनका अचानक रास्ता बदल लेना गद्दारी है।

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बेहद कड़े लहजे में अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा और उनके साथ गए अन्य नेता केवल सांसद नहीं हैं, बल्कि वे सात गद्दार हैं। पार्टी ने इन चेहरों पर भरोसा किया था और उन्हें इस उम्मीद के साथ राज्यसभा भेजा था कि वे उच्च सदन में पंजाब के लोगों के हक की बात करेंगे।
पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को जो जनादेश दिया था, यह उसका अपमान है। कक्कड़ का मानना है कि इन नेताओं ने उस भरोसे को पूरी तरह से मिट्टी में मिला दिया है जो पार्टी और जनता ने उन पर जताया था। इन सांसदों का यह कदम राजनीतिक अवसरवादिता की पराकाष्ठा माना जा रहा है।

किसानों के संघर्ष को भूलकर विरोधियों के पाले में गए सांसद: प्रियंका कक्कड़

प्रियंका कक्कड़ ने सांसदों के इस फैसले को पंजाब की भावनाओं के खिलाफ बताया है। उन्होंने याद दिलाया कि ये नेता आज उस पार्टी के साथ जाकर खड़े हो गए हैं जिसने हमेशा पंजाब के लोगों को अपमानित करने का काम किया है। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह वही दल है जिसने पंजाब के लोगों को आतंकवादी कहा था। ऐसे में पंजाब के प्रतिनिधि होकर भाजपा में शामिल होना किसी बड़े धोखे से कम नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

‘आया राम, गया राम’ से ‘थोक दलबदल’ तक….वो बड़े सियासी ‘धोखे’ जिनसे हिल गई थी सत्ता की कुर्सी!

महिला CEO को धमकी, मंत्री के भाई पर केस, जिंदा गाड़ दूंगा कहकर दौड़े

MP Farmer News: मध्य प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी,

बीजेपी को बनाया नया अड्डा, आप के लिए खोदा गड्ढा, आनंद दुबे का राघव चड्ढा पर शायराना तंज

#WATCH | दिल्ली: AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा, “ये सात सांसद नहीं हैं, ये सात गद्दार हैं, जिन्हें आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के मुद्दे उठाने के लिए राज्यसभा भेजा था। ये गद्दार उस पार्टी को… pic.twitter.com/tTuVW9hdob — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2026

यह भी पढ़ें: राशन वितरण मामले में बंगाल में ईडी ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोलकाला-बर्धवान में 9 ठिकानों कर रेड से हड़कंप

कक्कड़ के अनुसार यह उन लोगों के साथ हाथ मिलाने जैसा है जिन्होंने कभी पंजाब के सम्मान की परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि आज इन सांसदों ने अपने निजी हितों को जनता की भावनाओं से ऊपर रख लिया है जो कि लोकतंत्र के लिए एक बेहद दुखद खबर है।

भाजपा पर जमकर बरसीं प्रियंका

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता ने भाजपा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वह पार्टी है जो 750 किसानों की शहादत के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है। किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले उन परिवारों का दर्द आज भी ताजा है। कक्कड़ ने लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह वही पार्टी है जिसने किसानों के बच्चों पर गाड़ी चढ़ाने का काम किया था। प्रियंका ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन्हें किसानों के हक की लड़ाई लड़नी थी वे ही आज उनके विरोधियों की गोद में जाकर बैठ गए हैं।

Aap mps defection bjp punjab farmers issue priyanka kakkar statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 01:02 PM

Topics:  

  • Aam Aadmi Party Delhi
  • AAP
  • BJP
  • Delhi News
  • Raghav Chadha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.