Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राज्यसभा चुनाव विवाद पर मंत्री सारंग का कांग्रेस पर हमला, बोले- क्रॉस वोटिंग के डर से कराया गया नामांकन निरस्त

Bhopal Political News: विश्वास सारंग ने राज्यसभा चुनाव विवाद पर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर था, इसलिए ऐसा नामांकन दाखिल किया गया जो निरस्त हो जाए।

  • Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 11, 2026 | 01:30 PM

मंत्री विश्वास सारंग (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Vishwas Sarang Statement On Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच नगरीय प्रशासन मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के मामले में सारंग ने दावा किया कि यदि राज्यसभा की तीसरी सीट पर चुनाव होता तो भाजपा की ही जीत होती, क्योंकि कांग्रेस को अपने विधायकों में बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा था।

भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए सारंग ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को पहले से इस बात का अंदेशा था कि उसके 25 से 30 विधायक “आत्मा की आवाज” पर मतदान करते हुए भाजपा के पक्ष में वोट कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी संभावित राजनीतिक नुकसान और सार्वजनिक शर्मिंदगी से बचने के लिए कांग्रेस ने जानबूझकर ऐसा नामांकन दाखिल कराया, जो तकनीकी आधार पर निरस्त हो जाए।

राजनीतिक विफलता को छिपाने के लिए आरोप लगा रही कांग्रेस

विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस अब अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में न तो चुनाव आयोग की कोई गलती है और न ही भारतीय जनता पार्टी की कोई भूमिका है। उनके अनुसार नामांकन पत्रों की जांच निर्धारित नियमों और कानूनी प्रक्रियाओं के तहत की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

राज्यसभा चुनाव विवाद: SC पहुंची कांग्रेस, विधानसभा में PC शर्मा का प्रदर्शन, उमंग सिंघार ने EC पर लगाए आरोप

रीवा: क्योंटी जलप्रपात की खाई में गिरे दो युवक, पुलिस गश्त के दौरान हादसे का खुलासा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मध्य प्रदेश में शिक्षक तबादला नीति 2026 जारी, 10वीं बोर्ड में 100% परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्राथमिकता

बिजली बिल भुगतान को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन तोमर की चेतावनी, फर्जी कॉल और व्हाट्सएप मैसेज से रहें अलर्ट

RO पर लग रहे आरोपों को नकारा

मंत्री ने कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग और रिटर्निंग ऑफिसर पर लगाए जा रहे आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि जब किसी उम्मीदवार के नामांकन में आवश्यक जानकारी या दस्तावेजों से जुड़ी त्रुटियां पाई जाती हैं तो निर्वाचन अधिकारी को नियमों के अनुसार निर्णय लेना होता है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा करना उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव विवाद: SC पहुंची कांग्रेस, विधानसभा में PC शर्मा का प्रदर्शन, उमंग सिंघार ने EC पर लगाए आरोप

सुप्रीम कोर्ट पहुंची है कांग्रेस

गौरतलब है कि कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन एक न्यायालयीन प्रकरण की जानकारी शपथ पत्र में दर्ज नहीं करने के आरोप में निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने इस फैसले को गैरकानूनी बताते हुए पहले चुनाव आयोग और फिर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। दूसरी ओर भाजपा का कहना है कि पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुरूप हुई है। नामांकन निरस्त होने के बाद प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। अब सभी की निगाहें इस मामले में न्यायालय की आगामी सुनवाई और संभावित फैसले पर टिकी हुई हैं।

Vishvas sarang attacks congress over rajya sabha election nomination

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2026 | 01:30 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • BJP
  • Congress
  • Madhya Pradesh News
  • Rajya Sabha Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.