आतिशी ने रेखा सरकार को बजट मामले पर घेरा, कहा- क्या भाजपा को सरकार चलानी नहीं आती?

दिल्ली में पूर्व सीएम आतिशी ने भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार को बिना इकोनॉमिक सर्वे के बजट पेश किए जाने पर घेरा है। उन्होंने कहा कि बजट से एक दिन पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश होता है, लेकिन इसबार ऐसा नहीं किया गया।
दिल्ली विधानसभा में पूर्व सीएम आतिशी ने बजट को लेकर रेखा सरकार पर उठाए सवाल
आतिशी ने रेखा सरकार को घेरा
Updated on

नई दिल्ली : आप नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा की मौजूदा सरकार पर बजट बनाने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य ही हर विधानसभा में बजट से एक दिन पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाता है, लेकिन इस बार की भाजपा सरकार ने बिना ऐसा किया ही बजट बना डाला है। राज्य और देश की अर्थव्यवस्था के आंकड़े और वास्तविक स्थिति इसी सर्वे में रहती हैं।

पिछले इकोनॉमिक सर्वे पर नजर डालें तो उसमें जीडीपी, प्रति व्यक्ति आय, दिल्ली सरकार को आर्थिक लाभ और घाटे और टैक्स कलेक्शन कैसे रहा ये सब जानकारियां दी गई थीं। इकॉनॉमिक सर्वे में दी गई इन जानकारियों के आधार पर ही राज्य का नया बजट तय किया जाता है, लेकिन मौजूदा सरकार ने ऐसा नहीं किया।

'इकोनॉमिक सर्वे के बिना बजट बनाया कैसे'

आतिशी ने कहा कि ऐसा कभी नहीं देखा गया कि किसी सरकार ने बिना इकोनॉमिक सर्वे को देखे बिना राज्य का बजट बनाया हो फिर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने यह किस आधार पर तैयार किया है। इकोनॉमिक सर्वे का डेटा देखकर ही तो तय करेंगे कि किस मद में कितना पैसा सरकार खर्च करेगी। कौन से क्षेत्र में क्या विकास की आवश्यकता है। फिर इस सरकार का बजट कैस बन रातोंरात बन गया।

रेवड़ी बांटने से बात नहीं बनती

दिल्ली की जनता ने उन्हें चुना है तो किसी उम्मीद से। यदि ऐसे हवाहवाई काम होगा तो क्या उम्मीद की जाए। जनता के सामने केवल रेवड़ी बांटने से काम नहीं चलेगा। जनता को जुमले और झूठे सपने दिखाकर सरकार तो बना ली, अब मनमानी पर उतर आए हैं। काम का आधार क्या होगा ये भी स्पष्ट करना होगा। हमने जब इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की तो सदन ही स्थगित कर दिया गया। दिल्ली की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रेखा सरकार को लेकर कही ये बात

आतिशी ने कहा कि सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि क्या भाजपा को सरकार चलाना आता है? बजट पर रेखा गुप्ता ने कहा कि सीएउ की ऑडिट रिपोर्ट नहीं आई है लेकिन इस इकोनॉमिक सर्वे से क्या लेनादेना है। वे श्वेतपत्र लेकर बिल्कुल आएं पर पहले इकोनॉमिक सर्वे प्रस्तुत करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com