दिल्ली में फिर जागा शीशमहल का जिन्न! BJP ने जारी कीं केजरीवाल के नए आशियाने की तस्वीरें, AAP ने बताया फर्जी
Arvind Kejriwal: राघव चड्ढा की बगावत के बीच बीजेपी ने केजरीवाल के नए आवास को 'शीश महल-2' बताकर हमला किया है। प्रवेश वर्मा ने आलीशान बंगले की तस्वीरें साझा कीं, जिसे AAP ने पूरी तरह फर्जी करार दिया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रवेश वर्मा, संजय सिंह (Image- Social Media)
Arvind Kejriwal Sheesh Mahal-2: राघव चड्ढा और अन्य 6 सांसदों के आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। फिलहाल राघव चड्ढा के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल ही सार्वजनिक रूप से नजर आए, जबकि बाकी चार सांसदों के भी समर्थन के दावे किए जा रहे हैं।
इसी बीच भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला तेज कर दिया है। दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल के कथित नए घर को लेकर सवाल उठाए और कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।
प्रवेश वर्मा का आरोप
प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि केजरीवाल का नया सरकारी आवास बेहद आलीशान है। उन्होंने कहा कि जैसे फिल्मों के सीक्वल आते हैं, वैसे ही अब “शीश महल-2” सामने आ रहा है।उनका आरोप था कि जब दिल्ली कोविड संकट से जूझ रही थी, उस दौरान कथित ‘शीश महल’ का निर्माण जारी रहा। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव हारने के बाद केजरीवाल पंजाब चले गए, जिससे भगवंत मान पर दबाव बढ़ा।
सम्बंधित ख़बरें
‘आया राम, गया राम’ से ‘थोक दलबदल’ तक….वो बड़े सियासी ‘धोखे’ जिनसे हिल गई थी सत्ता की कुर्सी!
ये सात सांसद नहीं हैं, सात गद्दार हैं…, पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर भड़कीं प्रियंका, जानें क्या कहा
महिला CEO को धमकी, मंत्री के भाई पर केस, जिंदा गाड़ दूंगा कहकर दौड़े
MP Farmer News: मध्य प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी,
वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब में मुख्यमंत्री आवास के आसपास के सरकारी घरों में अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया रह रहे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि लोधी एस्टेट स्थित नए बंगले की तस्वीरें देखकर वे हैरान रह गए।
AAP ने बताया फर्जी
इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सभी दावों को खारिज कर दिया। पार्टी का कहना है कि जो तस्वीरें दिखाई गई हैं, वे पूरी तरह फर्जी हैं और केजरीवाल के घर की नहीं हैं।
AAP नेता संजय सिंह ने भी आरोपों को नकारते हुए चुनौती दी कि भाजपा नेता अपने घर जनता के लिए खोलें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भी अपना घर सार्वजनिक रूप से दिखाने को तैयार हैं, जिससे सच्चाई सामने आ जाएगी।
यह भी पढ़ें- ‘आया राम, गया राम’ से ‘थोक दलबदल’ तक….वो बड़े सियासी ‘धोखे’ जिनसे हिल गई थी सत्ता की कुर्सी!
AAP के 7 सांसदों के जाने की खबरों के बीच यह विवाद और भी गर्म हो गया है। एक तरफ भाजपा इसे मुद्दा बनाकर हमलावर है, तो दूसरी ओर AAP इसे राजनीतिक आरोप बताकर खारिज कर रही है। आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना है।
