-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- 60 Of Omicron Infected People In Delhi Had No Foreign Travel Study
दिल्ली में ओमिक्रॉन से संक्रमित 60 प्रतिशत व्यक्तियों ने नहीं की थी विदेश यात्रा: अध्ययन
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के ओमीक्रोन स्वरूप (Omicron) से संक्रमित लोगों में से 60 प्रतिशत से अधिक ने कोई विदेश यात्रा नहीं की थी और ना ही वे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों (International Travellers)के संपर्क में आए थे। इससे यह पता चलता है कि कोविड के इस नये स्वरूप से संक्रमण का सामुदायिक प्रसार काफी तेजी से हुआ। दिल्ली सरकार द्वारा संचालित ‘इंस्टीट्यूट आफ लीवर एंड बाइलरी साइंसेस’ (आईएलबीएस) द्वारा किये गए एक अध्ययन में यह कहा गया है।
भारत में ओमीक्रोन के सामुदायिक प्रसार का प्रमाण प्रदान करने वाला यह संभवत: पहला अध्ययन है। इसके तहत पिछले साल 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच दिल्ली के पांच जिलों – दक्षिण, दक्षिणपूर्व, दक्षिणपश्चिम, पश्चिम और पूर्व से एकत्र किए गए संक्रमण के मामलों के जीनोम अनुक्रमण डेटा पर गौर किया गया। पांच जिलों में विभिन्न जांच प्रयोगशालाओं से कुल 332 नमूनों को आईएलबीएस को भेजा गया था और इनमें से “गुणवत्ता जांच” पास करने वाले 264 नमूनों का विश्लेषण किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान का रिप्लेसमेंट होंगे देवेंद्र फड़णवीस? सीएम के अचानक दिल्ली रवाना होने से अटकलें तेज
NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO
Vasant Kunj car accident: तेज बारिश के बीच हुआ खौफनाक हादसा, खुले नाले में गिरी कार, नहीं बच सकी युवक की जान
जंतर-मंतर पर NEET प्रदर्शन में FRS कैमरों का पहरा: 10 हजार छात्रों के बीच 2000 से ज्यादा संदिग्धों की पहचान!
अनुक्रमित 264 नमूनों में से 68.9 प्रतिशत डेल्टा और उसके सब-लीनिएजेस से संक्रमित पाए गए जबकि शेष 82 नमूने (31.06 प्रतिशत) ओमीक्रोन से संक्रमित थे। 82 मामलों में, 46.3 प्रतिशत कुल 14 परिवारों के थे और इनमें से केवल चार परिवारों ने विदेश यात्रा की थी। विदेश यात्रा नहीं करने वाले शेष 10 परिवारों में से तीन परिवार यात्रा कर चुके गैर-पारिवारिक सदस्य के संपर्क में आने से संक्रमित हुए थे।
इसमें कहा गया, ‘‘सात परिवारों के बाकी 20 व्यक्ति संभवतः सामुदायिक प्रसार के कारण संक्रमित हुए।” अध्ययन के अनुसार ओमीक्रोन संक्रमितों में से 39.1 प्रतिशत लोगों ने विदेश यात्रा की थी /या वे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के संपर्क आये थे। कोविड टीके की कुल 1,56,63,10,110 खुराक दी जा चुकी हैं। शनिवार को शाम सात बजे तक 57,29,760 लोगों को टीका लगाया गया।(एजेंसी)
60 of omicron infected people in delhi had no foreign travel study
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
Jul 26, 2026 | 07:59 PMछात्रों की जीत पर रवीना टंडन को गर्व, हिंसा पर बोलीं- गुंडों और राजनीतिक पार्टियों ने हाइजैक किया था
Jul 26, 2026 | 07:49 PMबाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
Jul 26, 2026 | 07:34 PMचीजी मोमोज खत्म हुए तो रेस्टोरेंट ने भेजा माफीनामा और ₹20 कैश, छोटे से जेस्चर ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 26, 2026 | 07:29 PMवैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 07:27 PMUP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
Jul 26, 2026 | 07:20 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनते ही मैकडॉनल्ड्स में गूंजे ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो वायरल
Jul 26, 2026 | 07:19 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














