-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- 19 Flights Diverted Over 200 New Flights Delayed At Delhi Airport Due To Dense Fog
दिल्ली में उड़ानों पर पड़ी घने कोहरे की मार, 19 का बदला मार्ग, देर से उड़ी 200 से अधिक फ्लाइट्स
- Written By: आंचल लोखंडे
घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार तड़के 19 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया और 200 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने सुबह-सुबह ही विमानों के आगमन और प

दिल्ली हवाई अड्डे पर 19 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: उत्तर भारत समेत देश में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला सा है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां कुछ दिन पूर्व जाड़े के मौसम में बारिश भी देखी गई। जिसका असर यह हुआ कि यहां शीतलहर, ठिठुरन वाली ठंड और घने कोहरे का कहर रहा। जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी हुआ। अब इस घने कोहरे की मार उड़ानों पर भी पड़ी है।
घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार तड़के 19 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया और 200 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने सुबह-सुबह ही विमानों के आगमन और प्रस्थान को अस्थायी रूप से रोक दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि दृश्यता कम होने के कारण शुक्रवार रात 12.15 बजे से डेढ़ बजे के बीच 19 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। अधिकारी ने बताया कि इनमें से 13 घरेलू और चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें थीं। 200 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और अब परिचालन सामान्य हो गया है।
उड़ानें कैट तृतीय के अनुरूप नहीं
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड यानी डीआईएएल ने सुबह छह बजकर 56 मिनट पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों के उतरने और उड़ान भरने का सिलसिला जारी है, लेकिन जो उड़ानें कैट तृतीय के अनुरूप नहीं हैं वे प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ानों की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।” कैट तृतीय सुविधा कम दृश्यता की स्थिति में भी विमान के परिचालन की अनुमति देती है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन का जिम्मा ‘डीआईएएल’ का है।
सम्बंधित ख़बरें
Air India Flight Turbulence: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में जबरदस्त टर्बुलेंस, कई यात्री घायल
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के 3 विमान हुए डैमेज, सुरक्षा पर उठे सवाल; जानिए क्या है पूरा मामला?
200 से अधिक उड़ानें विलंबित
विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ ने शुक्रवार रात एक बजकर पांच मिनट पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यात्रा परामर्श: कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन और प्रस्थान फिलहाल रोक दिए गए हैं।” वहीं एयर इंडिया ने रात 1.16 बजे ‘एक्स’ पर एक अपडेट में कहा कि घने कोहरे के कारण खराब दृश्यता से दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में उड़ान परिचालन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को भी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, जिससे 200 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं।
दिल्ली की खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
मौसम में सुधार होते ही यात्रा पुनः शुरू
इंडिगो ने सुबह 10.58 बजे सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि घने कोहरे के कारण दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, श्रीनगर, गुवाहाटी और पटना में दिन के समय भी दृश्यता प्रभावित रही। पूर्वाह्न 11 बजे एक अन्य पोस्ट में कहा गया, “हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हमारी टीम सभी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए तत्परता से काम कर रही है तथा यह सुनिश्चित कर रही है कि मौसम में सुधार होते ही आपकी यात्रा पुनः शुरू हो।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
19 flights diverted over 200 new flights delayed at delhi airport due to dense fog
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














