गिरफ्तार दोनों आरोपी, महिला दरोगा (फोटो- सोशल मीडिया)
कानपुरः जनपद के बिल्हौर के मकनपुर में रियल एस्टेट कारोबारी के 13 वर्षीय बेटे की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी प्रधान के भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या के पीछे की वजह चौंकाने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक रमजान के चलते अज्जू की पत्नी और हुसैनी की गर्ल फ्रेंड ने संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। हवस इतनी उठी कि किशोर से ही कुकर्म और हत्या की साजिश रच डाली। किशोर को भी एक महिला मित्र से संभोग करने के बहाने बुलाया। दोनों ने किशोर से कुकर्म किया और रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि शातिर आरोपी एक वकील मदद से कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बना रहा था। उसे पकड़ने के लिए महिला दरोगा बुर्का पहनकर तीन दिन तक मुस्लिम इलाके में घूमती रही। साथ ही बताया जा रहा है कि राज मिस्त्री का काम करने वाले अज्जू ने तीन निकाह किए हैं। दो पत्नियों से तलाक हो चुका है और तीसरी से दो बच्चे हैं। घटना के बाद से ही वह परिवार के साथ फरार हो गया।
कुकर्म और हत्या से पहले दरिंदगी
13 वर्षीय मासूम से कुकर्म और उसकी हत्या से पहले दरिंदगी भी की गई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 23 जख्म मिले हैं। इसमें 18 बहुत गंभीर हैं। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और स्लाइड बनाई है। पुलिस के मुताबिक आरोपित युवक हत्या की पूर्व योजना बनाकर किशोर को अपने साथ ले गए थे। आरोपी ग्राम प्रधान का भांजा अज्जू पेट में रस्सी बांधकर गया था। रस्सी से उसका गला कस कर शव कुएं में फेंक दिया, जिसके कारण उसके सिर में भी चोटें आई हैं। हत्या के बाद आरोपियों द्वारा फिरौती मांगने की योजना थी। इसके लिए परिजनों को मैसेज भी आया था।
हत्या के दौरान काफी देर तक भिड़ा
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों को किशोर के पैंट में पेशाब मिला है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जान बचान के लिए उसने खूब संघर्ष किया, लेकिन बच नहीं पाया। इस दौरान उसके पूरे शरीर में 23 चोटों के निशान मिले हैं। इसके अलावा घटना को दूसरी तरफ घुमाने के लिए किशोर के फोन से उसके भाई को मैसेज कर 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। वारदात के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। सर्विलांस टीम और परिजनों की मदद से पुलिस ने गुरुवार को हुसैनी को धर-दबोचा। उसके पास से किशोर का मोबाइल बरामद किया गया। इस दौरान अजहर अली उर्फ अज्जू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
भागने की फिराक में हुआ गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक अज्जू फर्रुखाबाद के मुस्लिम बाहुल्य इलाके में भाग गया है। अज्जू की तलाश में महिला दरोगा तीन दिन बुर्का पहन कर उसकी तलाश में भटक रही थी। आरोपी अपने वकील व घर वालों के संपर्क में था। एक बार वह फर्रुखाबाद से भी उसने भागने का प्रयास किया था। वह ट्रेन में बैठा पर पकड़े जाने के डर से फिर उतर गया। तब तक इंस्पेक्टर ने बुर्का पहने महिला पुलिस के साथ धर-दबोचा।