-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Three Accused Sentenced To Life Imprisonment In Ankita Bhandari Murder Case
अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेता के पुत्र सहित 3 को उम्रकैद, एक्स्ट्रा सर्विस से इंकार किया तो ले ली थी जान
- Written By: Saurabh Pal
उत्तराखंड में 2022 के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्यायालय का फैसला आ गया है। कोर्ट ने भाजपा नेता के पुत्र सहित 3 लोगों को दोषी करार दिया है। तीनों हत्यारों को उम्रकैद के साथ 50-50 हजार का जुर्माना लगाया है।

अंकिता भंडारी (फोटो-सोशल मीडिया)
कोटद्वारः करीब 3 साल पहले उत्तराखंड में बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेता का पुत्र पुलकित आर्य समेत 3 कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। इस हत्याकांड में पुलकित के अलावा होटल के दो कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता भी शामिल थे। इन तीनों दोषियों को हत्या के जुर्म में उम्रकैद के साथ 50-50 हजार रुपये का जुर्माना कोर्ट ने लगाया है।
अंकिता भंडारी ऋषिकेश में पुलकित आर्या के रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। 18 सितंबर 2022 को अंकिता अचानक गायब हो गई थी। 24 सितंबर 2022 को अंकिता का शव चीला नहर में मिला था। मामले में परिजनों ने होटल संचालक व अन्य कर्मचारियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था।
अंकिता के पिता ने दोषियों को फांसी देने की मांग की
सम्बंधित ख़बरें
संदेह कभी सबूत का विकल्प नहीं हो सकता: नागपुर कोर्ट ने हत्याकांड के मामले में आरोपी महिला को किया दोषमुक्त
Yavatmal Crime: 12 साल से फरार पॉक्सो आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पाटण पुलिस की बड़ी सफलता
‘गौहत्या और माता-पिता की हत्या जैसा पाप’— बद्रीनाथ मामले पर सीएम धामी का सख्त संदेश
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
2 साल 8 महीने तक बेटी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की थी। उनका कहना है कि जिन दरिंदों ने उनकी निर्दोष बेटी को मारा, उन्हें मौत की सजा मिलनी चाहिए।
हत्याकांड की पूरी कहानी
ऋषिकेश के वनंतरा रिसॉर्ट में 19 वर्षीय अंकिता भंडारी रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। यह रिसॉर्ट भाजपा नेता के पुत्र पुलकित आर्य द्वारा संचालित किया जाता था। 18 सिंतबर को अचानक अंकिता गायब हो गई तो उसके माता पिता ने रिसॉर्ट के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने थाने में FIR दर्ज करवाई। शिकायत के जब पुलिस ने पूछताछ की तो पुलकित ने बताया कि अंकित मानसिक तनाव से गुजर रही थी। 18 सिंतबर को दोस्तों के साथ घूमने गई थी, सभी वापिस आए और अपने-अपने कमरों में गए। 19 सितंबर अंकिता अपने कमरे में नहीं मिली। लेकिन पुलिस की जांच ये कहानी झूठी निकली।
CCTV फुटेज में अंकिता तीनों के साथ जाती नजर आई
पुलिस ने अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि अंकिता इन लोगों के साथ घूमने गई थी, लेकिन वापिस नहीं आई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो पता चला की जाते समय 4 लोग थे, लेकिन वापिस तीन लोग आए। पुलकित की कहानी झूठ निकलते ही पुलिस का शक गहरा गया। उससे सख्ती से पूछताछ शुरू हुई। सोशल मीडिया पर भी उसकी तलाश के लिए कैंपेन चल रहा था। पुलिस ने जब सख्ती बढ़ाई तो आरोपी ने अंकिता को गंगा में धकेल देने की बात कबूल की। इसके बाद रेस्क्यू एजेंसियों ने अंकिता का शव चिल्ला पावर हाउस के पास चीला नहर से बरामद किया।
गलत काम करने से किया मना तो कर दी हत्या
पुलिस जांच में पता चला था कि रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने अंकिता भंडारी पर गलत काम करने का दबाव डाला था। जिसका अंकिता भंडारी ने विरोध किया। इसी बात से नाराज पुलकित आर्य और उनके दो साथियों ने मिलकर अंकिता को चीला नहर में धक्का देकर मार डाला था।
Three accused sentenced to life imprisonment in ankita bhandari murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














