- Hindi News »
- Crime »
- Sumaiya Slashes Khurshid Throat In Sleep Shamli Crime
खुर्शीद सो रहा था…तभी सुमैया ने रेत दी गर्दन, यूपी के शामली में सनसनीखेज वारदात! कारण जानकर हो जाएंगे हैरान
शामली के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सलेक विहार में पत्नी सुमैया ने शनिवार देर रात अपने पति खुर्शी की गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की। इस घटना के पीछे का कारण भी सामने आ गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी ने धारदार हथियार से अपने ही पति की गर्दन काट दी। पति के तड़पने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे तो वहां के हालात देखकर दंग रह गए। सबने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर दशा में इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
यह पूरी घटना शामली के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सलेक विहार की है। जहां शनिवार देर रात एक महिला ने अपने पति की गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की। चाकू गर्दन पर लगते ही पति खुर्शीद बुरी तरह लहूलुहान हो गया। खुर्शीद की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सुमैय्या ने क्यों किया जानलेवा हमला
आरोपी सुमैया और खुर्शीद की शादी 8 साल पहले हुई थी, दोनों के तीन बच्चे हैं। शादी के 5 साल बाद तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले 3 साल से दोनों के बीच झगड़े होने लगे। दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। सुमैया का आरोप है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। जिसके चलते उसे यह कदम उठाना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
निदा खान प्रेग्नेंट है या नहीं? गिरफ्तारी के बाद हुआ टेस्ट पॉजिटिव या नेगेटिव, कोर्ट में किया दावा झूठ या सच
‘शिक्षा का मंदिर बना हवस का अड्डा’, गोवंडी के स्कूल में चपरासी ने साल भर किया 6 साल की बच्ची का यौन शोषण
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन, CMO समेत 16 अफसरों पर गिरी गाज; 5 डॉक्टर बर्खास्त
युद्ध की तैयारी या कुछ और, नांदेड़ में हथियारों का जखीरा देख चकराया पुलिस का दिमाग
सुमैया से तलाक चाहत था खुर्शीद
वारदात को अंजाम देने के बाद सुमैया ने अपने पति पर आरोप लगाया कि वह तलाक चाहता है, लेकिन सुमैया इसके लिए तैयार नहीं है। पति की तलाक की बात और मारपीट से परेशान होकर सुमैया ने रात में सोते समय धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।
लखनऊ में सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर ने की आत्महत्या, बिजली की तार से लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए सीओ सिटी अमरदीप मौर्य ने बताया कि ‘घायल खुर्शीद के भाई की ओर से सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें आरोप है कि खुर्शीद पर उसकी पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद लग रहा है।
Sumaiya slashes khurshid throat in sleep shamli crime
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई के कॉलेज में 132 छात्रों के साथ बड़ी धोखाधड़ी, फर्जी डिग्री थमाई, मंत्री चंद्रकांत पाटिल का सख्त एक्शन
May 09, 2026 | 02:15 PMSai Pallavi Birthday: जूनियर आर्टिस्ट से बनीं साउथ की क्वीन, जानें साई पल्लवी का दिलचस्प सफर
May 09, 2026 | 02:14 PMउल्हासनगर में फर्जी स्मार्ट पार्किंग घोटाले का खुलासा, मनपा ने पार्किंग स्थल किया सील
May 09, 2026 | 02:10 PMJio-Airtel-Vi यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब नेटवर्क और इंटरनेट शिकायतों पर तुरंत होगा एक्शन, TRAI ला रहा नया नियम
May 09, 2026 | 02:00 PMशपथ ग्रहण के मंच से पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को किया नमन, दंडवत प्रणाम कर जताया आभार
May 09, 2026 | 01:59 PMनवी मुंबई स्कूल छेड़छाड़ मामले में NHRC सख्त, अधिकारियों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
May 09, 2026 | 01:57 PMFIR on Congress Leaders MP: हाईवे जाम करने पर कांग्रेस नेताओं पर FIR, 26 विधायकों सहित 600 से अधिक पर केस
May 09, 2026 | 01:54 PMवीडियो गैलरी

Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM
VIDEO: अमेरिका-ईरान जंग से दहला ग्लोबल मार्केट, ब्रेंट क्रूड $102 के पार, भारत में भी बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम?
May 08, 2026 | 10:15 PM
VIDEO: क्रूज शिप पर हंता वायरस का खौफ! कई देशों में जारी हुआ हाई अलर्ट, क्या आने वाली है एक और महामारी?
May 08, 2026 | 09:59 PM
दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM














