-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- State Special Operations Cell Arrests Three Smugglers In Amritsar Recovers Arms Consignment From Pakistan
अमृतसर: एसएसओसी ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप बरामद
- Written By: पूजा सिंह
Crime news: पंजाब पुलिस ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप बरामद (सौ. IANS)
Major Action By Punjab Police: पंजाब पुलिस ने राज्य में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि हथियारों की खेप पाकिस्तान से मंगवाई गई थी।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बरामद हथियारों में एक एके-47 राइफल, उसकी दो मैगजीन और 60 जिंदा कारतूस, तीन 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, सात मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस शामिल हैं। पंजाब पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई राज्य में सक्रिय हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक महत्वपूर्ण ब्रेकथ्रू साबित हुई है।
पाकिस्तान से मंगवाई गई थी हथियारों की खेप
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह हथियारों की खेप पाकिस्तान से मंगवाई गई थी, जिसे अमेरिका-आधारित गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने तस्करी के जरिए भेजवाया था। माना जा रहा है कि यह नेटवर्क विदेशों से संचालित एक बड़े गैंग का हिस्सा है, जो सीमापार हथियारों की तस्करी के जरिए पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों और अपराधियों को हथियार मुहैया कराता है।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
हथियारों का जखीरा बरामद
डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी), अमृतसर ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया और हथियारों की एक खेप बरामद की। बरामद की गई हथियारों में 1 एके-47 राइफल, 2 एके-47 मैगजीन, 60 जिंदा कारतूस, तीन 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, 7 मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : MP: कानून व्यवस्था को दिखाया ठेंगा! BJP नेता के रिश्तेदारों ने पुलिस के सामने पीड़ितों को दोबारा पीटा
आगे की जांच में जुटी पुलिस
डीजीपी ने पोस्ट में आगे लिखा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस खेप का इंतजाम अमेरिका में रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने पाकिस्तान से किया था। तस्करों की पहचान करने, आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने और पूरे तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और राज्य भर में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता के प्रति दृढ़ है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
State special operations cell arrests three smugglers in amritsar recovers arms consignment from pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Markandadev Conservation: गडचिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMमंडला में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ नरेंद्र का धरना; BJP सांसद और कैबिनेट मंत्री के नगर में आमजन विकास को मोहताज
Jul 02, 2026 | 04:18 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














