- Hindi News »
- Crime »
- Police Registered A Case On Instagram Reel Of Notorious Criminal Raja Gaus Of Nagpur And Don Gaja Marne Of Pune
Nagpur News: कुख्यात अपराधी राजा गौस और गजा मारणे की इंस्टाग्राम रील वायरल, मामला दर्ज, राजा गौस गिरफ्तार
नागपुर के हिस्ट्रीशीटर द्वारा पुणे के एक गैंगस्टर के साथ सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम' पर ‘रील' साझा किए जाने के बाद जिले की पुलिस ने उसे आपराधिक धमकी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
- Written By: आंचल लोखंडे

राजा गौस गिरफ्तार। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: नागपुर के हिस्ट्रीशीटर द्वारा पुणे के एक गैंगस्टर के साथ सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर ‘रील’ साझा किए जाने के बाद जिले की पुलिस ने उसे आपराधिक धमकी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नागपुर की साइबर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गजानन मारणे कुछ दिन पहले नागपुर में स्थानीय अपराधी राजा गौस से मिला था। ज्ञात हो कि मारणे के खिलाफ पुणे में कई मामले दर्ज हैं।
नागपुर के कुख्यात अपराधी राजा गौस ने पुणे के अपराधी गजा मारणे के साथ इंस्टाग्राम पर एक विवादित रील शेयर की, जिससे हड़कंप मच गया। इस रील में “मैं हूँ नागपूर का किंग” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी गई थी। इसके बाद साइबर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को चुनौती देते दिखाई दिए
रील में दिखाए गए 3 लोगों में प्रमुख आरोपी राजा गौस है, जो नागपूर का कुख्यात अपराधी है। राजा गौस ने गजा मारणे के साथ वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वे पुलिस को चुनौती देते हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो के माध्यम से वह अपने आप को नागपूर का ‘किंग’ बता रहा था और पुलिस को खुली चुनौती दे रहा था। इसके अलावा, दो और अन्य अपराधी भी इस वीडियो में शामिल थे, जिन्होंने अपनी रील्स भी अपलोड की थीं।
सम्बंधित ख़बरें
8 डेटोनेटर थे पूरी तरह फिट! जरा सी चूक और मलबे में तब्दील हो जाता दोसर भवन चौक; पढ़ें खौफनाक रिपोर्ट
सीएम फडणवीस के शहर को दहलाने की साजिश? घर के आंगन में मिले 50 डेटोनेटर और 15 जिलेटिन, बाल-बाल बचा पूरा इलाका!
Maharashtra Weather: मुंबई में गर्मी का सितम, क्या विदर्भ में होगी बारिश? जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
लापता पति को वापस लाने के नाम पर महिला से दरिंदगी, तंत्र-मंत्र का झांसा देकर ढोंगी तांत्रिक ने किया दुष्कर्म
अपराध जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
साइबर पुलिस ने जांच शुरू की
पुलिस के अनुसार, गजा मारणे नागपुर से पुणे जा रहा था और रास्ते में उसने राजा गौस के साथ मिलकर नागपुर में कुछ समय बिताया था। पुलिस को यह जानकारी भी मिली कि गजा मारणे ने राजा गौस के साथ मिलकर भोजन किया था, जिसके बाद राजा गौस ने इंस्टाग्राम पर यह रील पोस्ट की। इस पोस्ट को लेकर साइबर पुलिस ने जांच शुरू की और दहशत फैलाने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। राजा गौस को पुलिस ने रात के समय गिरफ्तार किया और उसका मोबाइल जब्त किया गया। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या गजा मारणे को भी इस मामले में पुलिस तलब करेगी।
वीडियो डिलीट
साइबर पुलिस विभाग ने इंस्टाग्राम से उन रील्स को डिलीट किए जाने की सूचना प्राप्त की और अब मामले की पूरी जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए और वीडियो डिलीट करने की प्रक्रिया के बावजूद, आगे की जांच के लिए इंस्टाग्राम से डिलीट किए गए वीडियो की जानकारी मांगी गई है। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल अपराधियों के लिए नई चुनौतियाँ पैदा कर रहा है और पुलिस अब इस पर कड़ी नजर रख रही है।
‘‘नागपुर का राजा” और ‘‘पुणे का राजा गजानन”
गौस ने इंस्टाग्राम पर अपनी मुलाकात की एक ‘रील’ साझा की जिसमें लिखा था ‘‘नागपुर का राजा” और ‘‘पुणे का राजा गजानन”। यह वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था। साइबर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 के तहत किसी को दंगा करने के लिए उकसाना और 351 आपराधिक धमकी के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत गौस और मारणे दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
बता दें कि गौस को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच जारी है। बता दें कि मारणे के गिरोह के सदस्यों ने पुणे में केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल के कार्यालय में काम करने वाले एक व्यक्ति पर कथित तौर पर हमला किया था, जिसके बाद पुलिस ने मारणे को गिरफ्तार किया गया था।
Police registered a case on instagram reel of notorious criminal raja gaus of nagpur and don gaja marne of pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
4650 वीडियो, 451 अकाउंट डिलीट! नासिक सेक्स स्कैंडल में SIT का बड़ा खुलासा, महिला ACP-DCP निकली खरात की भक्त
Apr 08, 2026 | 07:24 AMओडिशा में बॉक्साइट खदान पर छिड़ा खूनी संग्राम, 40 पुलिसकर्मी घायल, जल-जंगल के लिए जंग या मामला कुछ और?
Apr 08, 2026 | 07:17 AMनवभारत विशेष: तमिलनाडु में MGR के नाम पर चुनाव जीतने की होड़, हर पार्टी कर रही विरासत का दावा
Apr 08, 2026 | 07:16 AM8 डेटोनेटर थे पूरी तरह फिट! जरा सी चूक और मलबे में तब्दील हो जाता दोसर भवन चौक; पढ़ें खौफनाक रिपोर्ट
Apr 08, 2026 | 07:04 AMनवभारत निशानेबाज: युद्ध से हो रहा महाविनाश, सभी को प्रेम-शांति की तलाश
Apr 08, 2026 | 07:00 AMLIVEआज की ताजा खबर 8 अप्रैल LIVE: अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते के लिए हुआ सीजफायर
Apr 08, 2026 | 06:50 AMसीएम फडणवीस के शहर को दहलाने की साजिश? घर के आंगन में मिले 50 डेटोनेटर और 15 जिलेटिन, बाल-बाल बचा पूरा इलाका!
Apr 08, 2026 | 06:49 AMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में ‘अतीक गैंग’ के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM












