Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हत्या की वारदातों से दहला नागपुर, इमामबाड़ा में अपराधी, कामठी में रेत व्यवसायी को उतारा मौत के घाट

Nagpur Crime News: नागपुर में हत्याओं की घटना ने भय का माहौल पैदा कर दिया है। इमामबाड़ा और न्यू कामठी थाना क्षेत्र में हत्या की वारदातें होने से पुलिस विभाग की नींद उड़ गई।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Oct 17, 2025 | 10:41 AM

कामठी में हत्या (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Crime News: इमामबाड़ा में दादागिरी कर रहे एक अपराधी को 2 नाबालिग लड़कों ने मौत के घाट उतार दिया। वहीं कामठी में रंजिश के चलते रेत व्यवसायी की हत्या कर दी गई। हालांकि इस मामले में रेत के व्यवसाय में वर्चस्व की लड़ाई का एंगल भी सामने आ रहा है। पहली घटना रात 11 बजे इमामबाड़ा के बारा सिग्नल परिसर में बोरकर नाला के समीप हुई। मृतक इंदिरानगर, जाटतरोड़ी निवासी नीलेश उर्फ बाला किरण अंबाडारे (34) बताया गया।

पुलिस ने 17 वर्षीय 2 नाबालिगों को हिरासत में भी ले लिया है। पकड़े गए नाबालिगों में एक 11वीं कक्षा का छात्र है। दूसरा रोजंदारी पर काम कर अपना उदरनिर्वाह करता है। नीलेश के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट और मारपीट सहित 12 गंभीर मामले दर्ज हैं। नीलेश परिसर में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए अक्सर युवाओं के साथ विवाद करता था।

मारपीट से था परेशान

दादागिरी करके उनसे पैसे छीन लेता था। दोनों आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ बोरकर नाला के समीप झाड़ियों में जुआ खेलने बैठते थे। पिछले कुछ दिनों से नीलेश उनके साथ गाली-गलौज कर धमका रहा था। उनसे पैसे छीन लेता था। बुधवार की शाम भी उसने दोनों को जुआ खेलते देखा और 4-5 थप्पड़ लगाकर चला गया। रोज-रोज की मारपीट से दोनों परेशान हो चुके थे।

सम्बंधित ख़बरें

Robbery In Prayagraj: प्रयागराज में बेखौफ बदमाशों का तांडव; तीन घरों में लाखों की डकैती, फायरिंग कर फैलाई दहशत

दतिया: आत्महत्या मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजन, एसपी से लगाई गुहार, दी आत्मदाह की चेतावनी

ग्वालियर में सनसनी: पेट्रोल देने से मना करने पर चौकीदार को जिंदा जलाया, बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे

France Music Festival में खौफनाक हरकत: महिलाओं पर सिरिंज अटैक और रेप से मचा हड़कंप, जश्न बदला दहशत में

दुकान से खरीदे मिर्ची पाउडर के पैकेट

बुधवार को दोनों ने नीलेश को ही निपटाने का सोच लिया। पास की दुकान से मिर्ची पाउडर के 4 पैकेट खरीदे। आपस में 2-2 पैकेट बांट लिए। कबाड़ी की दुकान से रॉड उठाई और घर से चाकू भी ले आए। रात को बोरकर नाला के पास फिर युवाओं का जमावड़ा हुआ। 11 बजे नीलेश वहां पहुंचा। बाइक खड़ी करके लघुशंका कर ही रहा था कि नाबालिगों ने दोनों तरफ से उसकी आंख में मिर्ची पाउडर फेंक दिया। रॉड और चाकू से नीलेश पर लगातार कई प्रहार किए।

उसके जमीन पर ढेर होते ही आरोपियों ने पत्थरों से वार किए और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इमामबाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी पड़े नीलेश को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। नीलेश की मौत से परिसर के लोगों ने भी राहत की सांस ली क्योंकि वह अक्सर बिना विवाद के लोगों से मारपीट और गाली-गलौज करता था।

रेत व्यवसाय में छिड़ी जंग

हत्या की दूसरी वारदात न्यू कामठी थानांतर्गत नेरी रेत घाट के समीप पाल के ईंट भट्ठे के समीप हुई। मृतक नेरी निवासी विवेक रमेश तांडेकर (28) बताया गया। इस मामले में नेरी निवासी देवीदास उर्फ देवा बारसू वंजारी (42), केशव सुखलाल गिरी (33) और साहिल प्रमोद घाटोले (19) का समावेश है। देवा और विवेक दोनों ही रेत का व्यवसाय करते थे। नेरी घाट से दोनों ही अपनी गाड़ियां भरते थे।

यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र: मनपा चुनाव फिर होगा स्थगित! प्रक्रिया को हाई कोर्ट में चुनौती, जनहित याचिका दायर

प्रतिस्पर्धा के साथ ही दोनों रेत के धंधे में वर्चस्व बनाने का भी प्रयास कर रहे थे। ऐसे में करीब 20 दिन पहले देवा ने गांव में ही रहने वाले विवेक के चाचा-चाची के साथ विवाद कर गाली-गलौज की। विवेक ने इसका विरोध किया और दोनों में जमकर विवाद भी हुआ। पुलिस थाने में शिकायत भी की गई। उस समय दोनों ने एक-दूसरे को निपटाने की धमकी दी थी। बुधवार की शाम विवेक अपने घर से घूमने निकला।

योजना के तहत वारदात को दिया अंजाम

योजना के तहत देवा ने उसे बातचीत करने के बहाने पाल के ईंट भट्ठे के पास बुलाया। केशव और साहिल पहले से विवेक के साथ वहां मौजूद थे। विवेक के पहुंचने पर पहले तो आरोपियों ने सामान्य बातचीत की। अचानक तीनों ने विवेक पर रॉड और हथियार से हमला कर दिया। विवेक वहीं ढेर हो गया और तीनों भाग निकले।

रात 2 बजे किसी व्यक्ति ने विवेक को जख्मी अवस्था में पड़े देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती विवेक की जान जा चुकी थी। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर पहले देवा, फिर उसके 2 साथियों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Nagpur murders criminals killed in imambara sand merchant killed in kamptee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2025 | 10:41 AM

Topics:  

  • Crime
  • Nagpur
  • Nagpur Crime

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.