Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ग्वालियर में सनसनी: पेट्रोल देने से मना करने पर चौकीदार को जिंदा जलाया, बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे

Gwalior Crime News: थाटीपुर क्षेत्र में पेट्रोल विवाद के बाद तीन बदमाशों ने चौकीदार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बेटे को बचाने पहुंचे पिता भी झुलस गए। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

  • Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 25, 2026 | 08:34 AM

पीड़ित युवक (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Gwalior Watchman Burnt Alive Case: ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मयूर मार्केट के पास एक ऑटो स्टैंड पर चौकीदारी करने वाले युवक को तीन बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। बेटे को बचाने पहुंचे पिता भी आग की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पीएनटी कॉलोनी निवासी आकाश सेंगर मयूर मार्केट स्थित ऑटो स्टैंड पर चौकीदारी करता है। उसके पिता रामचंद्र सेंगर पास ही एक ट्रेवल्स एजेंसी में गार्ड की नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप बंद होने के बाद रात में बुलेट पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और आकाश से पेट्रोल मांगा। इस दौरान पेट्रोल की कीमत को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

बीच-बचाव करने आए गार्ड पर चाकू से हमला

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद एक गार्ड बीच-बचाव के लिए आया तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने पास में रखी पेट्रोल की बोतल उठाकर आकाश के ऊपर पेट्रोल उड़ेल दिया और लाइटर से आग लगा दी। आकाश की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता रामचंद्र मौके पर पहुंचे और बेटे को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान वे भी आग की लपटों की चपेट में आ गए। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

सम्बंधित ख़बरें

ड्रग्स नेटवर्क मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, महिला ड्रग तस्कर से मिली थी जानकारी

OBC Reservation Case: 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर 15 जुलाई से रोजाना सुनवाई करेगा हाई कोर्ट, जल्द आ सकता है फैसला

इंदौर में स्कूल-कॉलेजों की मेस और कैंटीन पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 31 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए

मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, 2-3 दिनों में पूरे राज्य को करेगा कवर, आज 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बर्न यूनिट में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के अनुसार आकाश करीब 35 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल आकाश ने आरोपियों में से एक की पहचान डॉली गुर्जर निवासी दुल्लपुर के रूप में की है। पुलिस ने डॉली गुर्जर सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें : OBC Reservation Case: 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर 15 जुलाई से रोजाना सुनवाई करेगा हाई कोर्ट, जल्द आ सकता है फैसला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सीएसपी थाटीपुर सर्किल अतुल सोनी ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ग्वालियर पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी हुई है।

Gwalior watchman set on fire over petrol dispute thathipur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 08:34 AM

Topics:  

  • Crime
  • Gwalior News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.