Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दतिया: आत्महत्या मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजन, एसपी से लगाई गुहार, दी आत्मदाह की चेतावनी

Datia SP Complaint : दतिया के चर्चित आत्महत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने एसपी से शिकायत की है। परिवार ने धमकियां मिलने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

  • Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 25, 2026 | 09:39 AM

पीड़ित परिजन (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Datia Suicide Case: दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र में दर्ज एक आत्महत्या के केस में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान मृतका के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। परिवार का आरोप है कि मामले में नामजद कुछ आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने आंदोलन और आत्मदाह तक की चेतावनी दी है।

जनसुनवाई में मृतका के पिता लायकराम साहू, निवासी सुनारी फैक्ट्री क्षेत्र, ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि गोराघाट थाने में योगेश रावत, पिंकी रावत, प्रियंका रावत और पूनम रावत के खिलाफ अपराध क्रमांक 71/26 दर्ज है। इसके बावजूद कुछ आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर हैं।

आरोपी पक्ष लगातार बना रहा दबाव

परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग फोन और अन्य माध्यमों से लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। साथ ही राजीनामा नहीं करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां भी दी जा रही हैं। इससे पूरा परिवार भय और तनाव के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है।

सम्बंधित ख़बरें

खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में घर वापसी: आजाद पठान ने अपनाया सनातन धर्म, अजय कश्यप रखा नया नाम

इंदौर में पहली बारिश ने खोली निगम के दावों की पोल,शहर की कई सड़कें बनीं तालाब

ग्वालियर में सनसनी: पेट्रोल देने से मना करने पर चौकीदार को जिंदा जलाया, बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे

ड्रग्स नेटवर्क मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, महिला ड्रग तस्कर से मिली थी जानकारी

प्रताड़ना से तंग आकर की थी खुदकुशी

मृतका के पिता ने दावा किया कि उनकी बेटी एक मेधावी छात्रा थी। उसने आत्महत्या से पहले लिखे गए सुसाइड नोट में कथित रूप से आरोपियों के नाम और आत्महत्या के कारणों का उल्लेख किया था। परिवार का आरोप है कि मृतका को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गलत कार्य किया गया और बाद में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

पीड़ित परिवार ने गोराघाट थाना प्रभारी पर भी मामले में गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार आवेदन देने और शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपियों के हौसले बढ़ रहे हैं और परिवार की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें : ग्वालियर में सनसनी: पेट्रोल देने से मना करने पर चौकीदार को जिंदा जलाया, बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

परिजनों ने दतिया पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा उपलब्ध कराने, धमकी देने वालों पर कार्रवाई करने और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे और आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Datia suicide case family demands arrest of accused sp complaint

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 09:01 AM

Topics:  

  • Crime
  • Madhya Pradesh News
  • Suicide

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.