-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Kolkata Rape Case Survivor Given Inhaler To Continue Torture
दरिंदगी की इंतेहा! पैनिक अटैक आने पर दिया इनहेलर, जिससे जारी रख सकें टॉर्चर
- Written By: अभिषेक सिंह
पीड़िता के वकील और कोलकाता कोर्ट के मुख्य लोक अभियोजक सोरिन घोषाल ने बताया कि पैनिक अटैक के दौरान पीड़िता को अस्पताल ले जाने की बजाय उसे इनहेलर दिया गया।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
कोलकाता: दक्षिण कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में 25 जून को हुई दिल दहला देने वाली गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस मामले से जुड़े ताजा खुलासे में पता चला है कि पीड़िता के साथ हैवानियत के पहले आरोपी मनोजीत मिश्रा ने उसे सांस लेने में दिक्कत होने पर इनहेलर लाकर दिया था।
पीड़िता के वकील और कोलकाता कोर्ट के मुख्य लोक अभियोजक सोरिन घोषाल ने बताया कि पैनिक अटैक के दौरान पीड़िता को अस्पताल ले जाने की बजाय उसे इनहेलर दिया गया। जिसका मकसद उसकी मदद करना नहीं, बल्कि उसे आगे की यातना के लिए तैयार करना था।
‘टॉर्चर के लिए दिया इनहेलर’
सरकारी वकील सोरिन घोषाल ने मंगलवार को शहर की एक अदालत को बताया कि दक्षिण कोलकाता लॉ कॉलेज में तीन लोगों द्वारा गैंगरेप की शिकार 24 वर्षीय लॉ छात्रा को हमले के दौरान पैनिक अटैक आया था और उसने तीनों आरोपियों से उसे अस्पताल ले जाने का अनुरोध किया था। हालांकि, ऐसा करने की बजाय, आरोपियों में से एक ने उसके लिए इनहेलर ला दिया ताकि वे यातना जारी रख सकें।
सम्बंधित ख़बरें
सिया पॉइंट कहां है? केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद पर्यटकों की बढ़ी तादात, गाइड से पूछा जा रह एक ही सवाल
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
घर पर हमले के दावे के बाद अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर निशाना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
सांगली सुसाइड केस: मुस्लिम लड़की के प्यार में था हिंदू युवक, मां का आरोप, धर्म परिवर्तन के दबाव में की खुदकुशी
पीड़िता ने क्या कहा?
अपनी शिकायत में पीड़िता ने पैनिक अटैक का भी जिक्र किया था और बताया था कि कैसे मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा ने अन्य दो आरोपियों से उसके लिए इनहेलर लाने को कहा था। उसने कहा, “मुझे पैनिक अटैक आया और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद मिश्रा ने अहमद और मुखर्जी को कमरे के अंदर आने को कहा। मैंने उनसे मदद मांगी। मैंने उनसे मुझे अस्पताल ले जाने को कहा। लेकिन वे मेरी मदद नहीं कर रहे थे। तब मिश्रा ने उनसे मेरे लिए इनहेलर लाने को कहा।”
पुलिस ने बरामद की पेमेंट रसीद
पुलिस ने बताया कि अहमद ने पास की एक फार्मेसी से इनहेलर खरीदा था। इनहेलर की मदद से पीड़िता को थोड़ा बेहतर महसूस हुआ, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने फिर से उसे परेशान करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उस फार्मेसी का पता लगाया, जहां से इनहेलर लाया गया था। पुलिस ने पीड़िता के बयान की पुष्टि की। पुलिस ने इनहेलर के लिए UPI के जरिए किए गए 350 रुपये के भुगतान की रसीद भी जब्त की।
गैंगरेप को बताया छोटी-मोटी घटना, संवेदनहीन टिप्पणी पर सफाई से नहीं थमा गुस्सा
आरोपियों की हिरासत बढ़ी
इस गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपियों की पुलिस हिरासत मंगलवार को 8 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इन तीनों में मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा और दो अन्य छात्र- जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी शामिल हैं। मिश्रा ‘साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज’ का पूर्व छात्र और अस्थायी कर्मचारी था। यह घटना 25 जून की शाम को इसी कॉलेज में हुई थी।
Kolkata rape case survivor given inhaler to continue torture
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














