- Hindi News »
- Crime »
- Kolkata Gang Rape Case Entire Story Of Victim
‘छोड़ दो…उनके पैर तक छुए’, कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की आपबीती सुन खौल उठेगा खून
24 साल की पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज का पूर्व छात्र है, उनसे दो मौजूदा छात्रों के साथ मिलकर 25 जून को इस घटना को अंजाम दिया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांकेतिक तस्वीर
कोलकाता: कोलकाता के प्रतिष्ठित साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज कैंपस में छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद कसबा थाना की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक पूर्व छात्र/स्टाफ तथा दो वर्तमान छात्र शामिल हैं। जिन्हें कोर्ट ने मंगलवार तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। अब इस मामले में पीड़िता ने आपबीती बताई है। पीड़िता ने खुद विस्तार से बताया है कि आखिर 25 जून की रात को उसके साथ ऐसा क्या हुआ था।
पीड़िता ने बताई आपबीती
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 24 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि मुझे यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन मैंने साफ इनकार कर दिया और उन लोगों को पीछे धकेला। मैं उस वक्त खूब रोई थी, उनसे गुहार लगाई कि मुझे जाने दो, मैंने उनसे यह तक बताया था कि मैं रिलेशनशिप में हूं और मेरा बॉयफ्रेंड है, जिससे मैं प्यार करती हूं। लेकिन उन लोगों ने मेरी एक भी नहीं सुनी। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने कॉलेज का मेन गेट बंद कर दिया था, वहां मौजूद गार्ड भी असहाय था।
क्या बोली पुलिस?
इस मामले को लेकर एक खबर यह भी सामने आया है कि पीड़िता 25 जून को दोपहर 12 बजे एक एग्जाम फॉर्म भरने के लिए कॉलेज के कैंपस गई थी। वहां पर ही मुख्य आरोपी ने ना केवल पीड़िता को पकड़ा बल्कि कॉलेज के मेन गेट को बंद करने का आदेश भी दिया। अभी के लिए तीनों ही आरोपी अरेस्ट किए जा चुके हैं और पुलिस ने उनके फोन भी कब्जे में ले लिए हैं, हर एंगल से जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
दुनिया पर मंडराया एक और बड़ा खतरा! 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
NEET Paper Leak: विवादों के बीच NTA में बड़ी ‘सर्जरी’, केंद्र ने तैनात किए 4 दिग्गज अफसर, अब होगा फुल एक्शन!
‘बयान को गलत तरीके से पेश किया, युवाओं पर है गर्व’, ‘कॉकरोच’ टिप्पणी पर CJI सूर्यकांत की बड़ी सफाई
BJP अध्यक्ष के चुनाव से पहले हलचल तेज, इन 3 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
वीडियो बनाकर दी धमकी
पीड़िता ने बताया कि मैंने उनके पैर तक छुए, लेकिन किसी ने भी मुझे वहां से जाने नहीं दिया। वह तो मुझे जबरन गार्ड रूम में ले गए, वहां मेरे कपड़े उतारे और फिर मेरे साथ रेप किया। उन्होंने मुझे ब्लैकमेल भी किया, मेरे दोस्त को मारने की बात भी बोली, मेरे माता-पिता को अरेस्ट करने की धमकी भी दे डाली। पीड़िता ने बताया कि उन लोगों ने मेरा एक वीडियो भी बनाया, मुझे कहा गया कि अगर साथ नहीं दिया तो वीडियो सभी को दिखा दिया जाएगा।
Kolkata gang rape case entire story of victim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कहां छुपा है पुष्पा, सामने क्यों नहीं आ रहा? IPS अजय पाल से टकराने वाले जहांगीर पर सुवेंदु अधिकारी का तंज
May 17, 2026 | 06:43 PM‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
May 17, 2026 | 06:40 PMस्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
May 17, 2026 | 06:40 PMकान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
May 17, 2026 | 06:36 PMइंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
May 17, 2026 | 06:30 PMनीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
May 17, 2026 | 06:29 PMपटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
May 17, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














