Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा स्वास्थ्य विभाग में फर्जी भर्ती रैकेट का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, नकली नियुक्ति पत्र बरामद

Bhandara News: भंडारा स्वास्थ्य विभाग में फर्जी भर्ती रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। युवाओं से 15 लाख लेकर नौकरी का झांसा दिया गया था। अमरावती पुलिस ने 2आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • Written By: पूजा सिंह
Updated On: Nov 09, 2025 | 08:23 AM

भंडारा स्वास्थ्य विभाग में फर्जी भर्ती रैकेट का पर्दाफाश (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Cheating In The Name Of Providing Jobs: भंडारा जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग में फर्जी भर्ती रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इस रैकेट ने युवाओं को स्वास्थ्य सेवक पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर प्रति उम्मीदवार 15 लाख रुपये लेकर ठगी की। अमरावती पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, भंडारा जिले में स्वास्थ्य सेवक पदों पर नियुक्ति कराने के नाम पर विजय यावलकर (भंडारा निवासी) और उनके साथी ने कई युवाओं से लाखों रुपये वसूले। ठगों ने युवाओं को बनावट नियुक्ति पत्र और नकली सरकारी शिक्के देकर यह विश्वास दिलाया कि उनकी सरकारी नौकरी लग गई है। अमरावती जिले के दर्यापुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव के युवक से भी इसी तरह ठगी की गई।

आरोपी ने युवक को स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त करने का फर्जी जॉइनिंग लेटर दिया। जब युवक भंडारा में नौकरी ज्वाइन करने पहुंचा, तब उसे फर्जीवाड़े का पता चला।

सम्बंधित ख़बरें

जेल से जहन्नुम पहुंचा आतंकी अब्दुल रहमान, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरी कहानी?

यूपी में AI की मदद से खुला हत्या का राज, ब्वॉयफ्रेंड ने दिल्ली में मारा और आगरा में फेंक दी थी लाश

1 हजार में पत्नी को बेच दिया… दोस्तों ने जंगल में ले जाकर किया रेप, यूपी की घटना से देश शर्मसार

लड़की को ‘प्वाइंट ब्लैंक’ से मारी गोली…फिर उड़ा दी खुद की कनपटी, कॉलेज क्लास रूम से आया ‘मौत’ का लाइव VIDEO

2 आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित युवक ने दर्यापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर अमरावती पुलिस की एक विशेष टीम ने एक सुनियोजित जाल बिछाकर विजय यावलकर और पुणे के एक अन्य आरोपी को भंडारा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से फर्जी नियुक्ति पत्र और सरकारी विभागों की नकली मुहरें बरामद की हैं।

ये भी पढ़ें: सुपारी कांड में होगी DRI की एंट्री! ‘शिव’ और ‘अनूप’ पर गिरेगी गाज? असम-कोलकाता से नागपुर कनेक्शन

पुलिस के अनुसार, इस रैकेट में और भी लोगों की संलिप्तता होने की संभावना है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया जाएगा। इस खुलासे के बाद भंडारा जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

Fake recruitment racket in bhandara health department busted 2 arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2025 | 08:21 AM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.