- Hindi News »
- Crime »
- Elderly Man Murdered By Slitting His Throat After Entering His House Incident Happened In Broad Daylight Under Koradi Police Station
Nagpur News: घर में घुसकर बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, कोराड़ी थानांतर्गत दिनदहाड़े वारदात
- Written By: आंचल लोखंडे
घर में घुसकर बुजुर्ग व्यक्ति को मौत के घाट उतारने की घटना मंगलवार को कोराड़ी थानांतर्गत दिनदहाड़े हुई। वारदात को चोरी अथवा रंजिश के चलते अंजाम देने की आशंका है।

(सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: घर में घुसकर बुजुर्ग व्यक्ति को मौत के घाट उतारने की घटना मंगलवार को कोराड़ी थानांतर्गत दिनदहाड़े हुई। वारदात को चोरी अथवा रंजिश के चलते अंजाम देने की आशंका है। घटना का पता चलते ही आला पुलिस अधिकारी सदल-बल मौके पर पहुंचे थे। कोराड़ी थाने में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया। संदिग्धों की धरपकड़ जारी है। मृतक दुर्गा नगर निवासी पापा शिवराम मड़ावी (65) हैं।
पापा मडावी सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे। उनकी पत्नी अनिता दूसरों के घरों में खाना पकाने जाती हैं। बेटा श्रीकांत (35) और बेटी सोनाली (32) भी निजी कार्य करते हैं। तीनों मंगलवार को बाहर गए हुए थे। घर में सिर्फ पापा ही थे।
लहूलुहान अवस्था में मिले पापा
दोपहर करीब 1 से 4 बजे के बीच में किसी ने घर में घुसकर चाकू से पापा का गला रेत दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। शाम 4 बजे अनिता जब घर लौटी, तो पापा को लहूलुहान अवस्था में देखकर उसके होश उड़ गए। उसने बच्चों को फोन कर इसकी सूचना दी। पापा को मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में पत्नी ने पति की गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार, रामनगर पुलिस की कार्रवाई
भाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर की देवर की हत्या, दहिसर का दिल दहला देने वाला मामला
किसान की बेटी ने CM से मांगा हक तो मिला हॉस्टल छोड़ने का नोटिस, विवाद बढ़ा तो प्रशासन को पीछे खींचने पड़े कदम
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में भारी अनियमितता और पारदर्शिता का अभाव, आभा पांडे की मांग
अपराध जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
पत्नी घर लौटी, तब हुआ खुलासा
सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी सदल-बल मौके पर पहुंचे। घर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। माना जा रहा है कि कोई चोरी के इरादे से घर में आया होगा। हालांकि, घर में कोई कीमती सामान नहीं था। अनुमान है कि घटना के दौरान पापा आरोपियों से भिड़ गए होंगे और इस दौरान उनकी हत्या कर दी गई।
सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था
घटनास्थल घनी आबादी वाला क्षेत्र नहीं है। दूर-दूर मकान बने हुए हैं, इसलिए दिनदहाड़े हुई इस वारदात का बस्ती के लोगों को पता नहीं चला। वारदात को चोरी के अलावा रंजिश की नजर से भी देखा जा रहा है। संदिग्धों की धरपकड़ जारी है। जोन-5 के उपायुक्त निकेतन कदम, वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण पांडे के मार्गदर्शन में मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
Elderly man murdered by slitting his throat after entering his house incident happened in broad daylight under koradi police station
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कर्नाटक कांग्रेस में सब ठीक नहीं! दिल्ली में चल रही बैठकों ने बढ़ाई सियासी हलचल, सिद्धारमैया-DK कौन है भारी?
May 27, 2026 | 09:46 PMRashami Desai ने बॉडी शेमिंग पर की बात, महिला का बढ़ाया हौसला, बोलीं- लोग क्या कहेंगे सोचकर मत रुकिए
May 27, 2026 | 09:44 PMMP News: रीवा में ईद से पहले आधी रात को सड़कों पर उतरी पुलिस, CSP के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
May 27, 2026 | 09:38 PMIPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन
May 27, 2026 | 09:29 PMMP में अब एक क्लिक पर मिलेगी एयर एम्बुलेंस, डिप्टी CM ने लॉन्च किया एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल और मोबाइल ऐप
May 27, 2026 | 09:25 PMजनता का पैसा और अफसरों की अय्याशी; BKC के पार्क में आम नागरिकों की एंट्री बंद होने पर भड़के वरुण सरदेसाई
May 27, 2026 | 09:18 PMSonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
May 27, 2026 | 09:10 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














