-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Crime Branch Busts Online Sex Racket Via Dating App Cab Driver Arrested Nagpur
नागपुर में डेटिंग ऐप सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: उज्बेकिस्तान की युवतियां मिलीं, कैब ड्राइवर गिरफ्तार
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Dating App Crime: नागपुर क्राइम ब्रांच ने डेटिंग ऐप के जरिए संचालित देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया। एक कैब चालक समेत जबकि 5 युवतियों को कब्जे में लेकर मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है।

नागपुर क्राइम ब्रांच, डेटिंग ऐप, देह व्यापार,कैब चालक गिरफ्तार (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Crime Branch Dating App Crime: नागपुर क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा शाखा ने डेटिंग एप्लिकेशन के माध्यम से विदेशी और अन्य राज्यों की युवतियों से देह व्यापार कराने वाले एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में कैब चालक को गिरफ्तार कर उज्बेकिस्तान की 2 युवतियों सहित 5 युवतियों को कब्जे में लिया है।
पकड़ा गया आरोपी भवानीनगर, पूनापुर रोड निवासी सचिन माणिकराव महाजन बताया गया। इस रैकेट का मुखिया समीर उर्फ मनीष उर्फ गगन ठाकुर बताया जा रहा है, जो अपने सहयोगी राहुल और पूजा नामक महिला की मदद से देह व्यापार का नेटवर्क चला रहा था।
ऑनलाइन ऐप से देह व्यापार, मुख्य आरोपी फरार
तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। गगन ठाकुर के खिलाफ इसके पूर्व भी पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। डीसीपी क्राइम दीपक अग्रवाल को सूचना मिली थी कि गगन ठाकुर एक ऑनलाइन एप के जरिए ग्राहकों को विदेशी और अन्य राज्यों की युवतियां उपलब्ध करा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
संजय राउत का नया दावा: चंद्रशेखर बावनकुले बन सकते हैं अगले सीएम; गिरीश महाजन और एकनाथ शिंदे रेस से बाहर
अकोला GMC और सुपर स्पेशालिटी अस्पताल पहुंचे विधायक रणधीर सावरकर, औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
बीजेपी मतलब बाबर जनता पार्टी… आदित्य ठाकरे का बड़ा हमला, बोले- हम भगवान राम को भाजपा से बचा रहे हैं
नासिक में यूनिफॉर्म योजना में नहीं चलेगा घटिया कपड़ा! होगी लैब जांच, सीईओ ओमकार पवार का बड़ा फैसला
सूचना के आधार पर उन्होंने एसएसबी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर दर्शन पाटिल के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल राम निरगुडवार, शेषराव राऊत, कुणाल मसराम, अश्विन मांगे, समीर शेख, आरती चव्हाण, अश्विनी खोड़पेवार और पूनम शेंडे की टीम ने जाल बिछाया।
होटल के बाहर दबोचा गया आरोपी
पंटर ग्राहक के जरिए पुलिस ने आरोपी से लॉगइन पर्सनल मीटिंग नामक एप्लिकेशन के जरिए संपर्क किया, 15,000 रुपये में विदेशी युवती की बुकिंग की गई। पुलिस को जानकारी थी कि सचिन महाजन नामक व्यक्ति उज्बेकिस्तान की एक युवती को लेकर गोकुलपेठ स्थित पेटल इन होटल पहुंचेगा, सूचना के आधार पर पुलिस ने आस-पास जाल बिछा लिया, जैसे ही सचिन युवती को लेकर होटल के सामने पहुंचा, नागपुर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। एम.एच.31-एफ.सी-9130 नंबर की कार में उज्बेकिस्तान की युवती मिल गई।
विदेशी युवतियों से ऑनलाइन देह व्यापार, कैब चालक गिरफ्तार
पूछताछ में उसने बताया कि होटल में उज्बेकिस्तान की एक और लड़की है। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब और कोलकाता की 3 युवतियां भी धंतोली की एक होटल में रुकाई गई है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर पांचों युवतियों को अपने संरक्षण में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जांच में सामने आया कि सचिन महाजन रोजाना दोपहर 3 बजे से रात 3 बजे तक युवतियों को विभिन्न होटलों तक पहुंचाने का काम करता था।
यह भी पढ़ें:-नासिक में यूनिफॉर्म योजना में नहीं चलेगा घटिया कपड़ा! होगी लैब जांच, सीईओ ओमकार पवार का बड़ा फैसला
इसके एवज में उसे तीन हजार रुपये मिलते थे, जबकि गगन ठाकुर युवतियों को प्रति ग्राहक 4 से 6 हजार रुपये देता था। पूरे लेन-देन का ऑनलाइन भुगतान किया जाता था। उज्बेकिस्तान की दोनों युवतियां 2 दिन पहले ही नागपुर आई थीं, जबकि पिछले एक महीने में दलालों ने उन्हें भारत के कई शहरों में भेजा था।
Crime branch busts online sex racket via dating app cab driver arrested nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में डेटिंग ऐप सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: उज्बेकिस्तान की युवतियां मिलीं, कैब ड्राइवर गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 11:23 AMसंजय राउत का नया दावा: चंद्रशेखर बावनकुले बन सकते हैं अगले सीएम; गिरीश महाजन और एकनाथ शिंदे रेस से बाहर
Jul 12, 2026 | 11:23 AMअमेरिका में भारतीय मूल की गूगल अधिकारी की हत्या, पति ने घर में गोलियों से भूना; बेटा भी गंभीर
Jul 12, 2026 | 11:18 AMWimbledon 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं नई चैंपियन, मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब
Jul 12, 2026 | 11:12 AMअकोला GMC और सुपर स्पेशालिटी अस्पताल पहुंचे विधायक रणधीर सावरकर, औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Jul 12, 2026 | 11:10 AMBengal Earthquake: बंगाल की खाड़ी में 4.5 तीव्रता का भूकंप, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में लगे झटके
Jul 12, 2026 | 11:10 AMबीजेपी मतलब बाबर जनता पार्टी… आदित्य ठाकरे का बड़ा हमला, बोले- हम भगवान राम को भाजपा से बचा रहे हैं
Jul 12, 2026 | 11:07 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM











