-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Ed Files Complaint Against Naxalite Leader Dinesh Gope And 19 Others Unearthing Illegal Earnings Of Rs 20 Crore
आतंकी फंडिंग केस में ईडी की कार्रवाई, नक्सली सरगना समेत 20 आरोपियों पर PMLA के तहत मुकदमा दर्ज
- Written By: पूजा सिंह
ED ने नक्सली संगठन पीएलएफआई के सरगना दिनेश गोप और 19 अन्य के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में शिकायत दर्ज की। जांच में जबरन वसूली से 20 करोड़ की अवैध कमाई और 3.36 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा हुआ।

फाइल फोटो
Major Action By Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सरगना दिनेश गोप और 19 अन्य लोगों व संस्थाओं के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत रांची के विशेष पीएमएलए कोर्ट में पूरक अभियोजन शिकायत दर्ज कराई है।
यह कार्रवाई आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है, जिसमें पीएलएफआई ने जबरन वसूली और लेवी के जरिए करीब 20 करोड़ रुपए की अवैध कमाई की। ईडी की जांच में अब तक 3.36 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग का पता चला है।
ईडी एफआईआर के बाद शुरू की जांच
ईडी ने झारखंड पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एफआईआर और आरोप पत्रों के आधार पर जांच शुरू की थी। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और आतंकवादी गतिविधियों जैसे संगठित अपराध शामिल हैं। जांच में खुलासा हुआ कि दिनेश गोप ने झारखंड और पड़ोसी राज्यों में ठेकेदारों, व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों से हिंसा, आगजनी और धमकियों के जरिए उगाही की। इस अवैध धन को जटिल तरीकों से वैध दिखाने की कोशिश की गई।
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड एनकाउंटर: रामगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का शूटर घायल, 60 कारतूस और 4 पिस्तौल बरामद
सावधान! घर से निकलने से पहले देख लें मौसम का हाल, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
झारखंड में अंधविश्वास बना मौत का कारण! तांत्रिक के कहने पर राख खा रहा था परिवार, 10 दिन में पांच की मौत
रेलवे की जमीन या व्यापारियों का हक? 40 दुकानों पर बेदखली का नोटिस; 250 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट
हवाला रैकेट का खुलासा
दिनेश गोप ने अपनी पत्नियों, शकुंतला कुमारी और हीरा देवी के नाम पर फर्जी कंपनियां बनाईं, जिनका कोई वैध कारोबार नहीं था। इनके जरिए कैश को बैंक खातों में जमा किया जाता था। फिर हवाला, स्थानीय धन हस्तांतरण और तीसरे पक्ष के कारोबार के माध्यम से इस धन को कई स्तरों पर बांटा जाता था, ताकि इसका आपराधिक स्रोत छिपाया जा सके। इस धन से लग्जरी वाहन, सावधि जमा और अन्य संपत्तियां खरीदी गईं। इसका उपयोग परिवार के निजी खर्चों के लिए भी हुआ।
4 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत दर्ज
ईडी ने पहले पीएलएफआई के सहयोगी निवेश कुमार के खिलाफ 4 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग के लिए शिकायत दर्ज की थी, जिसमें हथियार खरीदने के लिए दिनेश गोप से मिले 2 करोड़ रुपये शामिल थे।
ये भी पढ़ें : प्रतिद्वंद्वी समूह की मदद करने पर पूर्व पार्षद समेत 2 समर्थकों पर हमला, 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
दिनेश गोप को 20 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया गया था। नई शिकायत में ईडी ने सभी 21 आरोपियों पर मुकदमा चलाने और कैश, बैंक बैलेंस व वाहनों सहित 20 करोड़ रुपए की संपत्तियों को जब्त करने की मांग की है। जांच अभी जारी है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ed files complaint against naxalite leader dinesh gope and 19 others unearthing illegal earnings of rs 20 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में बारिश का कहर: 24 घंटे में मुंबई में 523 पेड़ गिरे, ठाणे-पुणे बेहाल, नासिक में हाई अलर्ट
Jul 08, 2026 | 10:15 AMSourav Ganguly Birthday: 54 साल के सौरव गांगुली की पूरी जीवन यात्रा, जन्मदिन पर जानें ‘दादा’ के अनसुने किस्से
Jul 08, 2026 | 10:15 AMराम मंदिर दान चोरी मामले में आरोपियों की 40 घंटे की पुलिस रिमांड, क्या खुल गए हैं कई अहम राज?
Jul 08, 2026 | 10:14 AMजम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
Jul 08, 2026 | 10:10 AMनासिक धर्मांतरण और दुष्कर्म मामला: जमानत मिलने के बाद भी जेल में ही रहेगी निदा खान
Jul 08, 2026 | 10:08 AMसागर में सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने किया प्रहलाद पटेल के बयान का समर्थन
Jul 08, 2026 | 10:08 AMCreatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
Jul 08, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














