- Hindi News »
- Crime »
- Delhi Police Caught 9 Illegal Bangladeshi In Wazirpur Colony
दिल्ली में अभी भी छिपकर रह रहे बांग्लादेशी, वजीरपुर में छापेमारी के दौरान 9 को पकड़ा
दिल्ली पुलिस की ओर से अवैध प्रवासियों के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस ने वजीरपुर कॉलोनी से 9 बांग्लादेशियों को पकड़ा है। उनके पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं थे।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

दिल्ली पुलिस ने पकड़े अवैध बांग्लादेशी
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच देश में अवैध रूप से रह रहे गैर भारतीयों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी दिशा में हरियाणा के मेवात में ईंट-भट्टों पर काम करने वाले 9 बांग्लादेशियों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है। ये परिवार अवैध रूप से कई साल से दिल्ली में ही रह रहा था। ये अवैध तरीके से भारत में घुस आए थे और गिरफ्तारी के डर से कई साल से फरार चल रहे थे।
अब तक सवा सौ से अधिक अवैध बांग्लादेशियों को देश से निकाला जा चुका है। सभी राज्यों को निर्देश दिया गया है कि अवैध घुसपैठियों को तलाश कर गिरफ्तार किया जाए। इस दिशा में लगातार अभियान चलाकर छापेमारी की जा रही है और संदिग्धों के कागजात चेक किए जा रहे हैं।
नवजात समेत 9 बांग्लादेशी हिरासत में
अधिकारियों ने बताया कि अवैध बांग्लादेशियों के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम ने वजीरपुर जेजे कॉलोनी में छापेमारी की। इस दौरान निगरानी और सत्यापन अभियान चलाया जिसके तहत ऐसे ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ की गई तो उसके परिवार में नवजात सहित आठ अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में पता चला। ये सभी बिना किसी जो वैध दस्तावेज के भारत में रह रहे थे। इन्हें उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भारत नगर इलाके से पकड़ा गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश पर कर्मचारियों का छलका दर्द, बोले- इस उम्र में नौकरी कहां मिलेगी…?
दिल्ली में चलती बस में दरिंदगी की शिकार पीड़िता ने बताई आपबीती, सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज
ऑपरेशन हेवनली हिंद: दिल्ली धमाके के पीछे थी खौफनाक साजिश, NIA की चार्जशीट में हुए दिल दहला देने वाले खुलासे
दिल्ली फिर हुई शर्मसार! नांगलोई में चलती बस में गैंगरेप, ‘समय’ पूछने पर महिला को जबरन बस के अंदर खींचा
मोबाइल फोन भी मिला, बांग्लादेश करते थे बात
अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के पास से एक स्मार्टफोन भी जब्त किया गया है। इस फोन में प्रतिबंधित वीडियो कॉल और चैटिंग ऐप भी था। बताया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल ये परिवार बांग्लादेश में अपने रिश्तेदारों से बात करने के लिए किया करता था। बांग्लादेश से उनके साथ और कौन लोग भारत में आए थे, इस बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता से क्यों मिलना चाहती हैं आतिशी? पत्र लिखकर मांगा समय
बंगाल के कूच बिहार जिले में अवैध तरीके से घुसे थे
परिवार ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते अवैध रूप से देश में घुसे थे। उन्होंने पहले भारतीय नागरिकता का दावा किया, लेकिन सख्ती के बाद बांग्लादेश के कुरीग्राम जिले के रहने वाले निकले। बांग्लादेशियों में एक 45 दिन का शिशु भी शामिल है। सभी को निर्वासन प्रक्रिया के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सौंप दिया गया है।
Delhi police caught 9 illegal bangladeshi in wazirpur colony
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Yavatmal: दिग्रस में खनिज माफियाओं का आतंक, राजस्व अधिकारियों पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश, 12 पर FIR
May 26, 2026 | 08:28 AMभोपाल में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम घटाने की मांग
May 26, 2026 | 08:26 AM20 साल की सजा, फिर भी बार-बार पैरोल! राम रहीम के बाहर आने पर उठे बड़े सवाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
May 26, 2026 | 08:19 AMBade Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर आज भूल से भी न करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान
May 26, 2026 | 08:17 AMसाधारण शुरुआत, वैश्विक पहचान…रक्षा आत्मनिर्भरता में योगदान, नागपुर के सत्यनारायण नुवाल को पद्मश्री सम्मान
May 26, 2026 | 08:15 AMनासिक में फिर लगा ईंधन का झटका; पेट्रोल 112 पार, डीजल की किल्लत से पंपों पर भारी बवाल
May 26, 2026 | 08:13 AMजैसलमेर में ‘गौ सेवा’ की शर्मनाक तस्वीर: डंपिंग यार्ड में मिलीं 500 से ज्यादा गायों की लाशें, जिम्मेदार कौन?
May 26, 2026 | 08:04 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














