-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Bribe Api Demanded 2 Lakhs For Settlement Acb Nabbed Taking Bribe In Police Station Nagpur
Nagpur News: घूसखोर API ने सेंटलमेंट के लिए मांगे 2 लाख, थाने में रिश्वत लेते एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा
- Written By: आंचल लोखंडे
एक व्यक्ति के विरुद्ध ठगी से जुड़े मामले की जांच कर रहा कोराडी थाने में कार्यरत सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) खुद घूसखोरी के आरोप में फंस गया है। एसीबी ने जाल बिछाकर घूसखोर एपीआई को 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा।

घूसखोर API ने सेंटलमेंट के लिए मांगे 2 लाख। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: एक व्यक्ति के विरुद्ध की ठगी से जुड़े मामले की जांच कर रहा कोराडी थाने में कार्यरत सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) खुद घूसखोरी के आरोप में फंस गया है। बिना कोई कार्रवाई सेटलमेंट कर लेने के लिए घूसखोर सहायक पुलिस निरीक्षक प्रेमानंद दादाराव कात्रे (43) ने फरियादी से 2 लाख की रिश्वत की मांग की थी। एपीआई कात्रे शिकायतकर्ता को इस मामले में फंसाने की धमकी दे रहा था।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को शिकायत की। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर घूसखोर एपीआई को 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरदबोचा। 42 वर्षीय शिकायतकर्ता के खिलाफ रिश्तेदारों ने कामठी के मौजा कवठा में संयुक्त स्वामित्व वाले खेत को धोखाधड़ी से बेच देने की शिकायत दर्ज कराई थी।
2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग
इस शिकायत की प्रारंभिक जांच कात्रे को सौंपी गई। कात्रे ने शिकायतकर्ता को पूछताछ के लिए कोराडी पुलिस स्टेशन बुलाया। कृषि भूमि से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की। कात्रे ने शिकायतकर्ता को कोई कानूनी कार्रवाई किए बिना मामले को निपटाने के लिए 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
मुरैना में रिश्वत मांगते एएसआई का वीडियो वायरल, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने तत्काल किया निलंबित
नागपुर पुलिस का आधी रात को बड़ा एक्शन; सीपी विश्वास नांगरे पाटिल के आदेश पर ‘कॉम्बिंग ऑपरेशन’ से थर्राए अपराधी
नागपुर में ट्रैफिक कांस्टेबल पर स्टंटबाजों का खूनी हमला, हॉर्न पर कार रोककर पीटा, CCTV से 14 आरोपी गिरफ्तार
घर में चला तलाशी अभियान
इसके बाद मंगलवार को शिकायतकर्ता ने एसीबी कार्यालय पहुंचकर कात्रे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक दिगंबर प्रधान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय पुरंदरे के मार्गदर्शन में पर्यवेक्षण अधिकारी उपाधीक्षक रोशन यादव ने शिकायत की जांच के लिए एक टीम को भेजा।
कात्रे ने पंचों के समक्ष शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद एसीबी की पुलिस निरीक्षक प्रीति शेंडे, नीलेश उरकुडे, पोहवा भागवत वानखेड़े, भरत ठाकुर, पोशी हेमराज गजरे, दीपाली भगत, विजय सोलंके की टीम ने कात्रे को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
अपराध जगत की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
कात्रे को रंगे हाथों पकड़ लिया
कात्रे ने थाने में ही शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये ले लिए। इसी बीच घात लगाकर बैठी टीम ने कात्रे को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कात्रे के पास रिश्वत की रकम के साथ 300 रुपये बरामद हुए। कात्रे के खिलाफ उनके ही पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
कात्रे कोराडी इलाके में किराए के कमरे में अकेले रहता है। एसीबी टीम ने उनके घर की भी तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला। एसीबी ने जांच के लिए कात्रे का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।
Bribe api demanded 2 lakhs for settlement acb nabbed taking bribe in police station nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
COVID-19 Alert: भारत में कोरोना की वापसी, आंध्र प्रदेश में 2 मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता; 8 एक्टिव मामले
Jul 12, 2026 | 04:16 PMसावधान! सफेद जहर का काला धंधा, सोलापुर में तुकाराम मुंढे की महा-स्ट्राइक, 37 हजार लीटर मिलावटी दूध गटर में बहा
Jul 12, 2026 | 04:14 PMपुणे में पानी कटौती पर अगले हफ्ते होगा अंतिम फैसला; डैम क्षेत्रों में भारी बारिश लेकिन पूर्वी हिस्सा अब भी सूख
Jul 12, 2026 | 04:13 PM10 या अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में ICC गठन अनिवार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश
Jul 12, 2026 | 04:00 PMचलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश पड़ी भारी, खिड़की से हाथ पकड़कर अगले स्टेशन तक लटकाए रखा; आरोपी गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 03:52 PM‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता
Jul 12, 2026 | 03:50 PM22 जुलाई से पहले टूट जाएगी सपा, ओपी राजभर का बड़ा दावा; बोले- TMC, शिवसेना के बाद आप सपा की बारी
Jul 12, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM














