Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bengaluru Murder Case: पुलिस ने ढूंढ निकाला महालक्ष्मी का कातिल, ओडिशा में पेड़ से लटका मिला आरोपी का शव

बेंगलुरु के दिल दहला देने वाले महालक्ष्मी मर्डर केस में बुधवार को एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। जिस चौथे व्यक्ति को पुल कातिल समझकर कई शहरों में तलाश कर रही थी, वह अब पुलिस के हाथ आ गया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 25, 2024 | 11:37 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: बेंगलुरु के दिल दहला देने वाले महालक्ष्मी मर्डर केस में बुधवार को एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। जिस चौथे व्यक्ति को पुल कातिल समझकर कई शहरों में तलाश कर रही थी, वह अब पुलिस के हाथ आ गया है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि पुलिस को वह जिंदा नहीं बल्कि मुर्दा मिला है।

दरअसल जिस मुक्ति रंजन रॉय का पीछा पुलिस कर रही थी, ओडिशा में उसकी लाश एक पेड़ से लटकी मिली है। साथ ही उनका एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने महालक्ष्मी का कत्ल करने की बात कुबूल की है।

पुलिस ने कर ली थी आरोपी की पहचान

महालक्ष्मी हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त मुक्ति रंजन रॉय की पहचान तो पुलिस ने सबसे पहले ही कर ली थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसकी तलाश पुलिस ने कई राज्यों में शुरू कर दी थी। अब पुलिस को उसका शव ओडिशा में एक पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि उसके शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मुक्ति रंजन रॉय ने हत्या की की बात कुबूल की है।

सम्बंधित ख़बरें

बैंक अलार्म ने बिगाड़ा ‘चोर’ का खेल, छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया एटापल्ली SBI में सेंध लगाने वाला आरोपी

क्रूरता की हदें पार! पैनगंगा किनारे गठरी में मिली सड़ी-गली लाश, टीशर्ट में सांसद का नाम, यवतमाल में मचा बवाल

Wardha Crime: EOW के पास 4 प्रकरण प्रलंबित, दो वर्षों में 44.61 करोड़ रुपए का घोटाला उजागर

ओडिशा से नागपुर पहुंचा गांजा: मानकापुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़े 4 तस्कर, 12 लाख का माल जब्त

यह भी पढ़ें:-  बॉम्बे HC ने बदलापुर एनकाउंटर पर उठाए सवाल, कहा- मामला गड़बड़ है

कुछ दिन पहले बेंगलुरु में एक महिला का शव उसके घर से टुकड़ों में कटा हुआ बरामद हुआ था। महिला का नाम महालक्ष्मी था। उसका शव फ्रीजर से बरामद किया गया था। पुलिस का मानना ​​है कि घटना के मुख्य संदिग्ध, जिसने महालक्ष्मी की हत्या कर उसके शरीर को 59 टुकड़ों में काटा था, ने ओडिशा में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। आरोपी महालक्ष्मी का प्रेमी बताया जा रहा है।

गांव गया हुआ है आरोपी

पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुक्ति रंजन रॉय का शव ओडिशा के भद्रक जिले के धुसुरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक गांव में मिला है। स्थानीय पुलिस ने इलाके में संदिग्ध की तलाश कर रहे बेंगलुरु पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दे दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रॉय मंगलवार को अपने गांव गया था, लेकिन उसके बाद वह घर से निकल गया और उसका शव गांव के बाहरी इलाके में मिला। परिवार ने उसके शव की पहचान कर ली है, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-  अमरावती में यौन शोषण की घटनाओं से हड़कंप, नाबालिग से दुष्कर्म और पिता ने बेटे के साथ की गंदी हरकत

Bengaluru murder case police found mahalakshmi murderer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2024 | 11:37 PM

Topics:  

  • Bengaluru
  • Crime

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.