घटना बाबत पुलिस ने पहले बताया था कि बीते सोमवार शाम को जिस वक्त गोलीबारी की घटना हुई थी, उस वक्त शिंदे को उसकी पूर्व पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ दर्ज FIR के सिलसिले में नवी मुंबई की तलोजा जेल से ठाणे जिले के बदलापुर ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, इस घटना में शिंदे की मौत हो गई थी। शिंदे (24) पर बदलापुर के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप है।