चंडीगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग: मेडिकल स्टोर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, एक की मौत
Chandigarh Crime News: चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में के एक मेडिकल स्टोर पर दिनदहाड़े कुछ अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ 13 राउंड गोलियां चला बरसाईं। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
दिनदहाड़े फायरिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Chandigarh Breaking News: चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां एक मेडिकल स्टोर के अंदर अचानक घुसे अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि दो बदमाश अचानक दुकान के अंदर घुस गए और ऑटोमैटिक हथियार से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। अचानक इस हमले का किसी को अंदाजा भी नही था। गोली लगने से स्टोर के कैशियर गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया है।
13 राउंड चली गोलियां
बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान के पास पहुंचे। इनमें से दो आरोपी अचानक दुकान के अंदर घुस गए और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उस वक्त दुकान में मौजूद लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। हमलावरों ने काउंटर पर बैठे कैशियर को अपना निशाना बनाया था उन्ही पर कई कुल 13 राउंड फायरिंग की।
गोली लगने से कैशियर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश वहां भागने में कामयाब हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में बर्बाद हो रही पीढ़ी: 3 दशक, कई सरकारें, लेकिन नहीं थमा नशे का काला कारोबार, आखिर कौन है जिम्मेदार?
Bhandara News: महाराष्ट्र में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भंडारा में करोड़ों का माल जब्त
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! जंतर-मंतर प्रदर्शन में घुसे 980 से ज्यादा शातिर अपराधी, पुलिस ने FRS से की पहचान
असोरिया पेट्रोल पंप फायरिंग केस: मकोका के आरोपियों का अमरावती में घटनास्थल पर रिक्रिएशन पंचनामा
यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान चोरी विवाद में सबसे बड़ी खबर! ट्रस्ट ने खुद CM योगी से की SIT जांच की मांग, सामने आएगा सच?
एक की मौत
गोलीबारी की इस घटना में मेडिकल स्टोर में मौजूद जानकी दास की मौत। बताया जा रहा है कि जानकी दास रोहरू के रहने वाले थे। यह हमला दोपहर करीब 2:30 बजे के आस पास हुआ। बाइक पर कुल 3 बदमाश आए थे। जिसमें से एक मोटरसाइकिल पर बाहर खड़ा था जबकि दो नकाबपोश हमलावर दुकान के अंदर घुसे और कैशियर पर हमला किया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैला गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामलें की जांच शुरू कर दी है।
गोलीबारी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है जिसका वीड़ियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी की फुटेज के माध्यम से हमलावरों की पहचान में जुटी है। फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ऐसा माना जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश या रंगदारी से जुड़ा मामले को लेकर यह हमला हुआ है।
