अमरावती में यौन शोषण की घटनाओं से हड़कंप, नाबालिग से दुष्कर्म और पिता ने बेटे के साथ की गंदी हरकत

अमरावती जिले में यौन शोषण के दो मामले सामने आए हैं। अमरावती जिले के दर्यापुर में 13 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म और अमरावती के राजापेठ थाना क्षेत्र के अंर्तगत 6 वर्ष के बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है। दो घटनाओं से इलाके में हड‍़कंप मच गया है।
अमरावती में यौन शोषण की घटनाओं से हड़कंप, नाबालिग से दुष्कर्म और पिता ने बेटे के साथ की गंदी हरकत
(कॉन्सेप्ट फोटो)
Updated on

अमरावती: अमरावती जिले में यौन शोषण के दो मामले सामने आए हैं। अमरावती जिले के दर्यापुर में 13 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म और अमरावती के राजापेठ थाना क्षेत्र के अंर्तगत 6 वर्ष के बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है। दो घटनाओं से इलाके में हड‍़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

अमरावती जिले के दर्यापुर थाना क्षेत्र में स्कूल में पढ़ रही 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा को मोटरसाइकिल पर ले जाकर रेस्टोरेंट में दुष्कर्म करने मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की है। पुलिस ने आरोपी रोशन अरुण पलसपगार (35) निवासी खानापुर जिला अकोला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दर्यापुर थाना क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय नाबालिग स्कूल शहर के स्कूल में पढ़ती है। सुबह 11 बजे आरोपी रोशन पीड़िता के स्कूल के पास पहुंचा। उसे दोपहिया पर बिठाकर एक रेस्टोरेंट में लेकर गया। जहां पर उसने जबरन दुष्कर्म किया। इस घटना से नाबालिग काफी सहमी हुई थी। इसके बाद नाबालिग ने यह बात अपने माता-पिता को बताई। पश्चात पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्यापुर थाने में दी। पुलिस ने आरोपी रोशन पलसपगार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिता ने बेटे के साथ की अश्लील हरकतें

वहीं दूसरी घटना अमरावती के राजापेठ थाना क्षेत्र की है। जहां पिता ने अपने 6 वर्षीय बेटे के साथ अश्लील हरकतें की। बच्चे की मां ने चाइल्ड लाइन से संपर्क कर राजापेठ थाने में पिता के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी को एमसीआर के तहत जेल भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मां ने शिकायत में बताया कि उसका वर्ष 2009 में आरोपी के साथ प्रेम विवाह हुआ था। उन्हें एक 6 साल का बेटा है। शिकायतकर्ता महिला विगत 1 जुलाई को मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स करने के लिए नागपुर गई थी। तब उसका बेटा अपने पिता के साथ घर पर था। महिला जब नागपुर से अपने घर लौटी तो उसका घरेलू विवादों के कारण पति से झगड़ा हुआ जिसके कारण वह अपने बेटे को लेकर नागपुर चली गई।

बेटे ने मां दी घटना की जानकारी

8 दिन बाद नांदगांव खंडेश्वर तहसील अंतर्गत अपने मायके चली गई। जहां पर कुछ दिन रहने के बाद दोनों पति-पत्नी में विवाद जारी था। रात 9 बजे उसके पति ने एक बार फिर उसके साथ झगड़ा किया और वह अपने घर से बाहर निकल गया। 6 वर्षीय बेटे ने इसके बाद अपनी को बताया कि जब तुम नागपुर गई थी तब पिता ने उसके साथ अश्लील हरकतें की।

घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला काफी हैरान हो गई। महिला ने तत्काल इसकी जानकारी चाइल्ड लाइन को दी। चाइल्ड लाइन के लोगों ने महिला से मिलकर जानकारी ली। महिला की शिकायत पर राजापेठ पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पिता को एमसीआर के तहत जेल रवाना किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com