नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शेख साहिल गिरफ्तार, डर के मारे पीड़िता ने बना लिया था स्कूल छोड़ने का मन
Shahpura Jabalpur News : जबलपुर के शहपुरा में मनचले की प्रताड़ना से तंग आकर 9वीं की छात्रा ने स्कूल छोड़ने का फैसला किया। पुलिस ने आरोपी शेख साहिल को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
आरोपी को ले जाती पुलिस (फोटो सोर्स- नवभारत)
Jabalpur Student Molestation Case: जबलपुर जिले से एक बेहद गंभीर और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। शहपुरा थाना क्षेत्र में एक मनचले की हरकतों से परेशान होकर नौवीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल जाने से ही तौबा कर ली थी। हालांकि, परिजनों की सूझबूझ और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, शहपुरा निवासी 25 वर्षीय शेख साहिल पिछले 6 महीनों से 15 साल की नाबालिग छात्रा को परेशान कर रहा था। छात्रा जब भी स्कूल या कोचिंग जाती, आरोपी रास्ते में उसका पीछा करता और जबरन बात करने का दबाव बनाता था।
विरोध पर जान से मारने की धमकी दी
जब छात्रा ने इस बात का कड़ा विरोध किया, तो आरोपी शेख साहिल ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। डरी-सहमी छात्रा ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने आरोपी को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं आया।
सम्बंधित ख़बरें
जाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
MP राज्यसभा चुनाव विवाद: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर रिटर्निंग ऑफिसर समेत सभी प्रतिवादियों को नोटिस
Amravati News: प्रेमिका और परिजनों ने किया प्रताड़ित, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छोड़ गया सुसाइड नोट
मुख्यमंत्री आवास में दतिया उपचुनाव हार पर मंथन, 2 सदस्यीय समीक्षा समिति गठित, बड़े एक्शन की तैयारी में भाजपा
डर के मारे छात्रा ने किया स्कूल जाने से मना
आरोपी के खौफ और मानसिक प्रताड़ना के कारण छात्रा इस कदर डर गई कि उसने इस साल स्कूल न जाने का फैसला कर लिया। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने वाली है, लेकिन छात्रा ने अपने माता-पिता से साफ कह दिया कि वह अब स्कूल नहीं जाएगी और घर पर रहकर ही पढ़ाई करेगी। उसे डर था कि स्कूल जाते समय आरोपी साहिल फिर से उसे रास्ते में रोकेगा और परेशान करेगा।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया केस
बेटी को गहरे डिप्रेशन और डर में देखकर परिजनों ने बिना देर किए शहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक्शन लिया और आरोपी शेख साहिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और सख्त पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें : उज्जैन: शिप्रा नदी में डूबने से 2 लोगों की मौत, भांजे को बचाने नदी में कूदे मामा की भी गई जान
पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा
इसके साथ ही जबलपुर पुलिस ने पीड़ित छात्रा और उसके परिवार को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा को स्कूल आते-जाते समय पूरी सुरक्षा मिलेगी और किसी को भी उसे परेशान करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
