Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में अवैध रेत तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, एक आरोपी गिरफ्तार, 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Illegal Sand Mining: भंडारा जिले में वैनगंगा नदी के घाटों से हो रही अवैध रेत चोरी और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरठी, कारधा और पवनी थाना क्षेत्रों में छापेमारी की।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 14, 2026 | 07:25 PM

Tractor Seized (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Sand Smuggling: भंडारा जिले में बहने वाली वैनगंगा नदी के विभिन्न घाटों से रेत की अवैध चोरी और तस्करी करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर धरपकड़ मुहिम चलाई है। गत 12 जून को अलगअलग टीमों ने वरठी, कारधा और पवनी पुलिस थाना क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई करते हुए रेत भरें 5 ट्रैक्टरट्रॉली को जब्त किया है।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लाखों रुपये का माल बरामद किया है। वरठी पुलिस ने एक ही क्षेत्र में तीन कार्रवाईयां की। मौजा खमाटा/टाकली परिसर में सुबह के समय तीनों कार्रवाइयों को अंजाम दिया। पुलिस स्टाफ को गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर और बिना नंबर की ट्रॉली के साथ अवैध रेत ले जाते हुए दिखा। पुलिस को देखकर साक्ष्य नष्ट करने के उद्देश्य से ट्रॉली में लदी 1 ब्रास रेत को वापस नदी में खाली कर ट्रैक्टर सहित आरोपी फरार हो गया।

वैनगंगा घाटों से रेत चोरी पर रोक

पुलिस ने 6,00,300 रुपये का ट्रैक्टरट्रॉली और औजार जब्त किए। दूसरी कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक मडावी ने गश्त के दौरान खमाटा घाट से अवैध रेत चोरी करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा। वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने 1 ब्रास रेत सहित कुल 6,06,300 रुपये का माल जब्त किया। तीसरी कार्रवाई में हवलदार आगासे ने इसी परिसर से रेत चोरी करते हुए दो ट्रैक्टरों को पकड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र के पंढरपुर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी पिकअप वैन, 14 लोगों की मौत

अन्नदाता के लिए खुद को गला रहे रोहित पवार: अनशन के तीसरे दिन बिगड़ी तबीयत, मंच पर बिलख उठी बेटी, देखें वीडियो

SIR अभियान को गति देने कांग्रेस ने कसी कमर, भंडारा में समीक्षा बैठक आयोजित

भंडारा में गैस सिलेंडर के लिए 45 दिन का इंतजार, उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश, समयबद्ध आपूर्ति की मांग

पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों से 2 ब्रास रेत सहित कुल 12,12,600 रुपये का माल जब्त किया। कारधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस उपनिरीक्षक पाटील को गुप्त सूचना मिली कि रोहा के वैनगंगा नदी से खमारी गांव की ओर अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर भिलेवाडा से खमारी रोड पर नाकाबंदी कर बिना नंबर के ट्रैक्टर को रोका गया।

पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

जांच करने पर ट्रैक्टर की ट्रॉली में 1 ब्रास रेत पाई गई, जिसका कोई भी पास या परवाना चालक के पास नहीं था। ट्रैक्टर चालक हिरासत में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक सह मालिक मनोज नत्थू मेश्राम 40 को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर, ट्रॉली और रेत सहित कुल 7,06,000 रुपये का माल जब्त किया।

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र के पंढरपुर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी पिकअप वैन, 14 लोगों की मौत

तीसरी कार्रवाई पवनी थाने की सीमा में कुंभली रेत घाट परिसर में की गई। सहायक पुलिस निरीक्षक शहारे अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी सुनील अशोक हटवार 35 अपने ट्रैक्टर क्र।एमएच 36 एल 1287 में बिना किसी सरकारी पास के 1 ब्रास रेत का चोरी से परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6,00,000 रुपये का ट्रैक्टरट्रॉली और 6,000 रुपये की रेत सहित कुल 6,06,000 रुपये का माल जब्त किया है।

Bhandara illegal sand mining police action tractor seized wainganga river

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2026 | 07:00 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime
  • Illegal Sand Mining
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.