Amravati: यूएसए में डॉक्टर बताकर युवती से लाखों की ऑनलाइन ठगी, मेट्रोमिनी एप पर हुई थी पहचान
Amravati Crime News: यूएसए में डॉक्टर बताकर आरोपी ने मेट्रोमिनी संगम डॉट कॉम के जरिए गाडगेनगर निवासी युवती से ऑनलाइन ठगी की। भरोसा जीतकर आरोपी ने 2.35 लाख रुपये हड़प लिए।
- Written By: पूजा सिंह
फाइल फोटो
Amravati Girl Cheated Online: गाडगेनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती की आरोपी से मेट्रोमिनी संगम डॉट काम पर पहचान होने के बाद यूएसए में डॉक्टर रहने की बात कहकर विश्वास संपादित करते हुए 2.35 लाख रूपए से ठगने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने सुनित भुमर (34, न्यूयार्क, यूएसए) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के शंकुतला कॉलोनी निवासी युवती ने मेट्रोमिनी संगम डॉट कॉम नाम का एप डाउनलोड किया। एप में युवती ने प्रोफाइल जनरेट किया। 7 अक्टूबर को युवती के एप पर सुनित भुमर की रिक्वेस्ट आई। वह युवती ने एक्स्पेट की। दोनों के बीच वाट्सएप पर बातचीत हुई। तब सुनित ने वह यूएसए में डॉक्टर रहने की बात कहीं। कॉनट्रैक्ट बेस पर वह सीरिया में जॉब पर है, ऐसा कहा।
युवती से 5 लाख रुपये की ठगी
27 अक्टूबर को उसने युवती को बताया कि वह भारत में आ रहा है, उनका एक अकाउंट भारत में है, जिसके खाते में 38 करोड़ रूपए है। उस बैंक खाते से 5 लाख रुपए मेरे यूएसए के अकाउंट में ट्रान्सफर करने की बात कहीं। इसके बाद युवती ने पांच लाख रूपए सुनित भूमर के खाते में जमा किए। तत्पश्चात 28 अक्टूबर को सुनित ने फोन कर बताया कि उसका भारत का अकाउंट ब्लॉक हो गया है। उसके पास टिकट के लिए रुपए नहीं। टिकट के लिए 44 हजार 172 रुपए मांगे।
सम्बंधित ख़बरें
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में बाइक कट मारने पर खूनी संघर्ष; युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी दर्शन गिरफ्तार
शौक पूरे करने हेतु करते थे चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 बाइक बरामद
नासिक में गन लहराकर ज्वेलरी शॉप में घुसे लुटेरे; स्टाफ की बहादुरी से भागे बदमाश, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें : 60 Crore Fraud Case: EOW की जांच में बड़ा खुलासा, शिल्पा-राज की कंपनी पर फर्जी खर्च दिखाने का आरोप
आरोपी ने बनाया था नकली प्रोफाइल
युवती ने आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट से ट्रान्सफर किए। पश्चात सिरिया से बाहर निकलने डॉक्यूमेंटी के लिए 1 लाख 33 हजार 178 रुपए भेजे, पश्चात कैश चाहिए, कहकर 57 हजार रुपए मांगे। इस तरह कुल 2 लाख 35 हजार 133 रुपए ऑनलाइन ट्रान्सफर किए। लेकिन कुछ दिन बाद युवती के ध्यान में आया कि आरोपी ने नकली प्रोफाईल बनाकर उसका विश्वास संपादित कर ऑनलाइन धोखाधड़ी की। युवती की शिकायत पर गाडगेनगर पुलिस ने सुनित भुमर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
