Kandivali West में जन्मदिन मनाने आए युवकों पर नशेड़ियों का हमला, सोसायटी में घुसकर पत्थरबाजी से दहशत
Kandivali West में जन्मदिन मनाने आए दो युवकों पर नशेड़ियों ने जानलेवा हमला कर दिया। सोसायटी परिसर तक घुसकर पत्थरबाजी से इलाके में डर फैल गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।
- Written By: अपूर्वा नायक
गोरेगांव फ्लैट चोरी केस (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Kandivali West Society Attack: कांदिवली पश्चिम स्थित वसंत कॉम्प्लेक्स-चिकूवाड़ी के पास बीएमसी सीबीएसई स्कूल परिसर के अंशुल हाइट्स सोसायटी के बाहर दो युवकों पर पास की अवैध झोपड़पट्टी में रहने वाले नशेड़ी लड़कों ने जानलेवा हमला किया।
इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। हमले का शिकार हुए युवकों के नाम गोलू मिश्रा और विशाल यादव हैं। वे अपने मित्र सौरव यादव के जन्मदिन पर अंशुल सोसायटी की सी विंग में आए थे।
जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए वे सोसायटी के बाहर रात के 12 बजने का इंतजार कर रहे थे। उसी समय पास की झोपड़पट्टी का एक नाबालिग लड़का उनके पास आया और सिगरेट पीने के लिए पैसे मांगने लगा। जब युवकों ने पैसे देने से मना किया, तो वह उन्हें गाली-गलौज करने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
राज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
इसके बाद वहां 10-15 की संख्या में मवाली जमा हो गए और उन्होंने दोनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान एक हमलावर ने उनके गले की सोने की चेन छीनने की कोशिश की, जबकि एक अन्य के पास चाकू जैसा हथियार भी था।
युवकों ने किसी तरह खुद को बचाते हुए भागकर सोसायटी के भीतर शरण ली। इसके बावजूद हमलावर उनका पीछा करते हुए सोसायटी परिसर में घुस आए और पत्थरबाजी करने लगे। तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया, हमलावरों को खदेड़ दिया और एहतियात के तौर पर सोसायटी के सभी गेट बंद कर दिए, जिससे आगे की घटना टल गई।
ये भी पढ़ें :- एलटीटी-प्रयागराज के बीच 44 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें घोषित, होली और गर्मियों में यात्रियों को बड़ी राहत
नशेड़ियों ने युवकों से पैसे मांगे
- इस घटना के बाद इलाके में भारी भय का माहौल है और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। नागरिकों के अनुसार बीएमसी सीबीएसई स्कूल के आसपास नशेड़ियों और शराबियों का हमेशा जमावड़ा लगा रहता है, जिससे अंशुल सोसायटी, वसंत कॉम्प्लेक्स, वृंदावन सोसायटी, ओंकार सोसायटी और कृष्णा सोसायटी के रहवासियों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- इतना ही नहीं, स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी इन तत्वों के कारण डर और असुविधा झेलनी पड़ती है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि दोषियों पर तुरंत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। अवैध झोपड़पट्टी में रहने वाले नशेड़ियों और शराबियों पर स्थायी रूप से अंकुश लगाया जाए तथा झोपडपट्टी को तुरंत हटाया जाए।
