Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ बरसाईं 15 गोलियां

Shoaib Bobby Shot Dead: मुख्तार अंसारी के शूटर रहे शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शोएब बॉबी लखनऊ के जेलर हत्याकांड में आरोपी था। उसे बाराबंकी के असैनी इलाके में गोली मारी गई।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 13, 2026 | 03:37 PM

बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mukhtar Ansari’s Shooter Shoaib Bobby Shot Dead: मुख्तार अंसारी के शूटर रहे शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शोएब बॉबी लखनऊ के जेलर हत्याकांड में आरोपी था। जानकारी के अनुसार, उसे बाराबंकी के असैनी इलाके में गोली मारी गई। पुलिस के शुरुआती बयानों के मुताबिक, शोएब बॉबी पर ताबड़तोड़ 15 गोलियां चलाई गईं। जेलर हत्याकांड में शोएब आरोपी था। लोगों ने कहा कि मुख्‍तार अंसारी की मौत के बाद बॉबी विपक्षियों के निशाने पर भी आ गया था।

कहा जा रहा है कि लखनऊ की तरफ से आ रही कार को हमलावरों ने निशाना बनाया, जिसमें शोएब सवार था। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कहा जा रहा है कि कार सवार शोएब पर करीब 15 राउंड गोली चलायी गयी है। फिलहाल मौके से कारतूस के पांच खाली खोखे बरामद किए गए हैं।

मौके पर ही हो गयी मौत

गोली लगने के बाद मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस शोएब को तुरंत अस्पताल ले गई है। हालांकि मौके पर ही शोएब की मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने में जुट गए हैं। बाराबंकी पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। इस वारदात के बाद पूरे जिले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भयभीत हैं और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्क हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला: विवाहिता के उत्पीड़न मामले में 6 आरोपियों पर मामला दर्ज; मायके से पैसे लाने के लिए दी जा रही थी दबाव

Mumbai: मुलुंड में ‘सनकी’ आशिक का हाई वोल्टेज ड्रामा, खुद पर पेट्रोल डालकर लड़की को दी धमकी

कार्यकर्ताओं के बीच ये हॉलीवुड हीरो कौन? जयवर्धन सिंह के साथ जीतू पटवारी का मजाकिया अंदाज वायरल, देखें VIDEO

सरकार गिराने वाले खुद हारे, जमात पर भारी पड़ा इस्लाम प्रेम! हिंदूओं ने निभाई BNP की जीत में अहम भूमिका

बताया जा रहा है कि इस तरह से हत्या की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय और अपर पुलिस अधीक्षक विकास त्रिपाठी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने का निर्देश दिया।  बाराबंकी पुलिस ने हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है हत्‍यारों को पकड़ने के लिए पुलिस अब आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस शोएब बॉबी का नाम चर्चित जेलर हत्याकांड में सामने आया था। इसके अलावा बॉबी पर हत्या, रंगदारी और गैंगवार से जुड़े कई मुकदमे दर्ज थे। कुछ लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में गैंग के भीतर वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश की चर्चाएं भी सामने आई थीं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हत्या गैंगवार का नतीजा तो नहीं है।

साथ ही साथ ये भी बताया जा रहा है कि एडीजी जोन लखनऊ भी हत्या की सूचना के बाद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Mukhtar ansaris shooter shoaib bobby shot dead in barabanki

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 13, 2026 | 02:19 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.