-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Ajmer Pregnant Wife Cruelty Husband Turned Violent On Girlfriend Suggestion
प्रेमिका के कहने पर वहशी बन गया पति! प्रेग्नेंट पत्नी के साथ की हैवानियत, अजमेर की ये कहानी भुला देगी मेरठ हत्याकांड
- Written By: अभिषेक सिंह
मांगलियावास थाने के प्रभारी एसआई रामस्वरूप ने बताया- पुलिस को सूचना मिली थी कि डोडियान में रहने वाली गर्भवती शोभादेवी (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौके पर जाकर देखा तो उसके मुंह...

पुलिस गिरफ्त में प्रेमिका के साथ पति (सोर्स- सोशल मीडिया)
जयपुर: अजमेर में एक भजन गायक ने अपनी 6 माह की गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने प्रेमिका को फोन कर कहा- मैंने अपनी योजना के अनुसार पत्नी की हत्या कर दी है। ससुराल वालों व परिजनों को गुमराह करने के लिए आरोपी कभी हार्ट अटैक तो कभी आत्महत्या की बात कहता रहा। पुलिस को भी वह गुमराह करता रहा। सख्ती से पूछताछ की तो उसने प्रेमिका के साथ मिलकर वारदात करना कबूल कर लिया।
मामला मांगलियावास थाना क्षेत्र के गांव डोडियान का 14 अप्रैल का है। पुलिस ने गुरुवार (17 अप्रैल) को आरोपी भजन गायक शिवजी (33) व उसकी प्रेमिका रेखा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और रेखा 5 साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों शादी करना चाहते थे और सारी जिंदगी एक साथ बिताना चाहते थे। इसलिए उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
पुलिस ने बताई पूरी कहानी
मांगलियावास थाने के प्रभारी एसआई रामस्वरूप ने बताया- पुलिस को सूचना मिली थी कि डोडियान में रहने वाली गर्भवती शोभादेवी (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौके पर जाकर देखा तो उसके मुंह से खून निकल रहा था और जीभ बाहर निकली हुई थी। गर्दन पर भी निशान थे।
सम्बंधित ख़बरें
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
पुणे में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार: कात्रज से 5.79 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, एंटी-नारकोटिक्स सेल ने तस्कर को दबोचा
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
दो महीने पहले ही शादी हुई थी, फिर भी पत्नी और उसके प्रेमी करते थे…; सोलापुर में नवविवाहित युवक ने दी जान
मामले में महिला के पिता अमराराम ने 15 अप्रैल को हत्या का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दी थी। उन्होंने संदेह जताया था कि दामाद का रेखा नामक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने मोबाइल फोरेंसिक यूनिट से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया। इसके बाद जेएलएनएच अजमेर से आए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।
पति और प्रेमिका गिरफ्तार
एसआई रामस्वरूप ने बताया- मामले में आरोपी पति शिवजी पुत्र बिरमा निवासी डोडियाना मांगलियावास और उसकी प्रेमिका रेखा (30) पत्नी कालू निवासी मोदी नाडी जेठाना मांगलियावास को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि शिवजी भजन गायक है। उसकी रेखा से 5 साल पहले माताजी के मंदिर डोडियाना में मुलाकात हुई थी। दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने लगी और मिलना-जुलना शुरू हो गया। मामला प्रेम-प्रसंग तक पहुंच गया।
रामस्वरूप ने बताया- आरोपी प्रेमिका ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। भजन गायक की पत्नी उनके रास्ते में रोड़ा बन रही थी। ऐसे में दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। आरोपी पति 13 अप्रैल की शाम को परिजनों को यह बताकर घर से निकला था कि वह केसरपुरा में भजन संध्या में जा रहा है। उसी रात करीब 1 बजे वह घर आया और छत पर सो रही पत्नी को जगाकर उससे बात करने लगा। इसी दौरान उसने साफी से गला घोंटकर गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी।
क्राइम से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस मामले में डीएसपी अजमेर ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी परिजनों को गुमराह करने के लिए हार्ट अटैक और आत्महत्या की बात कहता रहा। वह पुलिस को भी बार-बार गुमराह करता रहा। हालांकि परिजनों को शक हुआ और उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब उससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।
Ajmer pregnant wife cruelty husband turned violent on girlfriend suggestion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
Jul 11, 2026 | 09:15 PMJana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Jul 11, 2026 | 09:08 PMईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PMट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMआकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 08:51 PMडॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM













