-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Sukma Blast Bastar Ig Sundarraj Pattilingam Visited The Spot Tribute To Soldiers
सुकमा विस्फोट: बस्तर IG ने किया घटनास्थल का दौरा, कहा- व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान
- Written By: अक्षय साहू
बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम सुकमा में तब तक नक्सलियों से लड़ते रहेंगे जब तक बस्तर से उनका खात्मा नहीं हो जाता।

बस्तर आईजी के सुंदरराज पी (फोटो - सोशल मीडिया)
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने सोमवार को बारूदी सुरंग विस्फोट किया था। इसमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी। इसी बीच मंगलवार को बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल नक्सलियों का पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है।
सुकमा के कोंटा क्षेत्र में सोमवार को एक पत्थर खदान में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग (आईईडी) विस्फोट से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोंटा क्षेत्र) आकाश राव गिरपुंजे की मौत हो गई तथा दो अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए।
गश्त पर निकले थे जवान
अधिकारियों ने बताया कि घटना कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा गांव के पास तब हुई, जब अधिकारी और पुलिस जवान पत्थर खदान में नक्सलियों द्वारा एक जेसीबी मशीन को आग लगाने की सूचना के बाद सोमवार सुबह गश्त पर गए थे। यह अभियान 10 जून को प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की ओर से बुलाए गए भारत बंद को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए था।
सम्बंधित ख़बरें
पंडवानी को दुनिया में दिलाई पहचान… पद्म पुरस्कारों से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
गड़चिरोली में पुलिस को बड़ी कामयाबी, 11 साल से फरार नक्सल समर्थक बापू जनगम गिरफ्तार, कई गंभीर मामले थे दर्ज
हैवानियत की सारी हदें पार! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कराया, पेशाब पिलाकर बनवाया वीडियो
Dear Akash, you would always be remembered as a symbol of courage and unwavering duty. Your supreme sacrifice will forever act as a guiding light and inspire us. We salute your valour & eternal commitment
REST IN PEACE WARRIOR #warrior #bastarpolice #martyr #braveheart pic.twitter.com/g1DS2xCx9x — Sundarraj Pattilingam (@sundar_IPS) June 9, 2025
पुलिस के अनुसार, जब अधिकारी और जवान जली हुई अर्थ मूवर मशीन का निरीक्षण कर रहे थे तब गिरपुंजे का पैर नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर बम पर चला गया और बम में विस्फोट हो गया। इस घटना में गिरपुंजे, क्षेत्र के उप पुलिस अधीक्षक भानुप्रताप चंद्राकर और कोंटा थाना के प्रभारी सोनल ग्वाला घायल हो गए। गिरपुंजे ने कोंटा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह विस्फोट स्थल का दौरा करने के बाद आईजी सुंदरराज पी कोंटा थाने पहुंचे और पुलिस कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने मृत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
हम हर मोर्चे पर तैयार
जवानों से बातचीत के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि वे हर मोर्चे पर तैयार हैं और नक्सलियों से डटकर मुकाबला करेंगे। सुंदरराज ने बताया कि सोमवार को विस्फोट की घटना के बाद बम निरोधक दल ने पूरे स्थल की तलाशी ली और वहां लगाए गए एक अन्य प्रेशर बम को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया। दल ने घटना में प्रयुक्त प्रेशर बम के पुर्जे और मलबा को भी बरामद किया।
उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में कोंटा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के लिए जिम्मेदार माओवादियों की तलाश के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आस-पास के इलाकों में तलाशी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस कायराना हरकत को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस महानिरीक्षक ने इस दौरान बस्तर रेंज के सभी जवानों से मजबूत और दृढ़निश्चयी बने रहने का आग्रह किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sukma blast bastar ig sundarraj pattilingam visited the spot tribute to soldiers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश पड़ी भारी, खिड़की से हाथ पकड़कर अगले स्टेशन तक लटकाए रखा; आरोपी गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 03:52 PM‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता
Jul 12, 2026 | 03:50 PM22 जुलाई से पहले टूट जाएगी सपा, ओपी राजभर का बड़ा दावा; बोले- TMC, शिवसेना के बाद आप सपा की बारी
Jul 12, 2026 | 03:49 PMदतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
Jul 12, 2026 | 03:48 PMमहाराष्ट्र में ई-चालान परियोजना 31 जुलाई तक बढ़ी, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर डिजिटल सख्ती
Jul 12, 2026 | 03:44 PMचेहरा छिपाकर सरकारी बस में चढ़े परिवहन मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे पैसे ना होने पर बस से उतारा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 03:41 PMWho is Shekhar Chaudhary: चोरी-छिपे सगाई, फिर LIVE कॉन्सर्ट में खुलासा! कौन हैं मिस्ट्री मैन शेखर चौधरी
Jul 12, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM














