-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Chhattisgarh Bijapur Encounter 5 Naxals Killed Ak47 Ammunition Seized
छत्तीसगढ़: बीजापुर में पांच दुर्दांत नक्सली एनकाउंटर में ढेर, 2 एके- 47 राइफलों के साथ बरामद हुआ गोला-बारूद का जखीरा
- Written By: अभिषेक सिंह
छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों के साथ दो मुठभेड़ों में पांच नक्सली मारे गए हैं।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों को उनके चंगुल से मुक्त कराने के लिए लगातार सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। ताजा घटनाक्रम में बीजापुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों के साथ दो मुठभेड़ों में पांच नक्सली मारे गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी साझा की है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सात माओवादियों के शव बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को मुठभेड़ के बाद दो शव बरामद किए गए, जबकि शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को गोलीबारी के बाद तीन शव बरामद किए गए।
4 जून को शुरू हुआ था ऑपरेशन
अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल और जिला रिजर्व गार्ड के साथ-साथ सीआरपीएफ की विशेष इकाई कोबरा के कर्मियों को शामिल करते हुए यह अभियान 4 जून को माओवादी नेता सुधाकर, तेलंगाना राज्य समिति के सदस्य बंदी प्रकाश, दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति के सदस्य पप्पा राव और कुछ अन्य सशस्त्र कैडरों की मौजूदगी के बारे में सूचना के आधार पर शुरू किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
यूरोप पहुंची पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की आवाज… बच्चियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर EU ने शहबाज सरकार को लताड़ा
ट्रंप पर टूटा दुखों का पहाड़! करीबी की मौत से सदमे में अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर बोले- बहुत याद आएगी
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं
अधिकारी ने बताया कि मारे गए पांच और नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिनमें दो महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि अभियान में दो एके-47 राइफलों सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शेष माओवादी कैडरों का पता लगाने और क्षेत्र की पूरी तरह से सफाई सुनिश्चित करने के लिए आसपास के जंगली इलाकों में तलाशी और क्षेत्र वर्चस्व अभियान चल रहा है।
दो बड़े नक्सलियों को किया था ढेर
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने माओवादियों की तेलंगाना राज्य समिति के विशेष क्षेत्रीय कमेटी सदस्य भास्कर उर्फ मैलारापु अडेलू को मार गिराया, जिस पर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में 45 लाख रुपये का इनाम था। माओवादियों की केंद्रीय समिति के सदस्य नरसिंह चालम उर्फ सुधाकर, जिस पर छत्तीसगढ़ में 40 लाख रुपये का इनाम था, को गुरुवार को मार गिराया गया।
अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान कुछ सुरक्षाकर्मियों को सांप के काटने, मधुमक्खी के डंक मारने, डिहाईड्रेशन और अन्य ऑपरेशनल कठिनाइयों के कारण चोटें आई हैं और उन्हें दवा दी गई है। प्रतिबंधित सीपीआई महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू को 21 मई को बस्तर क्षेत्र में मार गिराया गया था।
Chhattisgarh bijapur encounter 5 naxals killed ak47 ammunition seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यूरोप पहुंची पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की आवाज… बच्चियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर EU ने शहबाज सरकार को लताड़ा
Jul 12, 2026 | 05:15 PMनाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PMरायसेन में तालिबानी बर्बरता: मोटर चोरी के शक में 2 युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, करंट लगाया, 2 आरोपी अरेस्ट
Jul 12, 2026 | 05:11 PMमहाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: एसिलॉक प्लस की 2.45 करोड़ रुपए की दवाएं प्रतिबंधित, कंपनी को रिकॉल का आदेश
Jul 12, 2026 | 05:10 PMउद्धव ठाकरे के कार्यकाल में सिद्धिविनायक मंदिर में हुई गड़बड़ी? शिंदे गुट के कृष्ण हेगड़े ने उठाए गंभीर सवाल
Jul 12, 2026 | 05:10 PMअकोला में जांबाज पुलिसकर्मी प्रवीण ढगेकर का भव्य सम्मान, प्राणों की बाजी लगाकर आरोपी को था दबोचा
Jul 12, 2026 | 05:04 PMChai Ki Tapri Song: AI से बने वायरल गाने का खुला राज, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के डांस ने बना दिया सुपरहिट
Jul 12, 2026 | 05:02 PMवीडियो गैलरी

रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM













