-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Chhattisgarh Major Encounter Of Security Forces Again In Bijapur News Of Naxalites Killed
छत्तीसगढ़ : बीजापुर में फिर सुरक्षाबलों की बड़ी मुठभेड़, 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
- Written By: राहुल गोस्वामी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज 12 फरवरी यानी रविवार की सुबह सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी मिलने तक रुक-रुक कर गोलीबारी अब भी जारी है। खबर है कि, कई नक्सली इस मुठभेड़ में मारे गए हैं ।

छत्तीसगढ़: गरियाबंद मुठभेड़
बीजापुर:छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज 12 फरवरी यानी रविवार की सुबह सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने इस बाबत बताया कि सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान पर निकली थी तभी मद्देड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में मुठभेड़ शुरू हुई। वहीं इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल और जिला बल के जवान शामिल हैं। जानकारी मिलने तक रुक-रुक कर गोलीबारी अब भी जारी है। खबर है कि, मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं।
जानकारी दें कि, बीते सोमवार 6 जनवरी को बीजापुर के ही नक्सलियों ने एक वाहन को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ा दिया था, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के आठ जवान और एक चालक की मौत हो गई थी। पिछले दो वर्षों में राज्य में सुरक्षा बलों पर माओवादियों का यह सबसे बड़ा हमला था। यहां के कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास दोपहर करीब 2।15 बजे नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक वाहन को उड़ा दिया था। यह घटना तब हुई थी जब दंतेवाड़ा जिले के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान नक्सल विरोधी अभियान के बाद अपनी एसयूवी कार से लौट रहे थे।
#UPDATE | The bodies of 3 Naxalites have been recovered. Naxalite material including weapons, explosives and automatic weapons have been recovered from the encounter site. The Naxalites are being identified. Search operation is ongoing: Bijapur Police https://t.co/rzQE8zuJ6w — ANI (@ANI) January 12, 2025
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि,डीआरजी राज्य पुलिस की एक इकाई है और इसमें ज्यादातर स्थानीय आदिवासियों और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को भर्ती किया जाता है। ये डीआरजी जवान नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमाओं पर सुरक्षा कर्मियों की संयुक्त टीमों द्वारा तीन दिनों तक चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में शामिल थे। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चले अभियान में पांच नक्सली मारे गए और डीआरजी का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया। अभियान के बाद दंतेवाड़ा से डीआरजी के जवान अपने बेस पर लौट रहे थे, तभी कुटरू इलाके में यह हमला हुआ। जिस इलाके में विस्फोट हुआ वह राजधानी रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर है।
सम्बंधित ख़बरें
Chhattisgarh: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन में 7 नक्सली ढेर, जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 20 से ज्यादा नक्सलियों को किया ढेर, मुठभेड़ जारी
छत्तीसगढ़: बीजापुर-दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद
छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की खौफनाक हत्या, सीएम साय बोले- नहीं बचेंगे अपराधी
इस घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा था कि, बस्तर क्षेत्र में जारी नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली हताश हैं और इसलिए इस तरह की कायरतापूर्ण हरकत कर रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
छत्तीसगढ़ की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में दंतेवाड़ा सहित सात जिलों में सुरक्षा बलों पर पहले भी बारूदी सुरंग का इस्तेमाल कर कई हमले हो चुके हैं। इसमें पिछली बड़ी घटना में 26 अप्रैल, 2023 को हुई थी जब पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे काफिले में शामिल वाहन को नक्सलियों ने उड़ा दिया था जिसमें 10 पुलिस कर्मियों और एक चालक की भी मौत हो गई थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Chhattisgarh major encounter of security forces again in bijapur news of naxalites killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में अवैध संबंध का खूनी अंत: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 01:06 PMलगातार दूसरे दिन बंद हाईवे, बारिश-भूस्खलन के चलते अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा स्थगित
Jul 24, 2026 | 01:06 PM‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, मथुरा में 21 पौधों का रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Jul 24, 2026 | 01:03 PMवर्धा में वंचित बहुजन आघाड़ी का विरोध प्रदर्शन, छात्रों को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे सामाजिक-राजनीतिक संगठन
Jul 24, 2026 | 12:58 PMमुंबई के शताब्दी अस्पताल में सितंबर से शुरू होगा कीमोथेरेपी वार्ड, कैंसर मरीजों को बड़ी राहत
Jul 24, 2026 | 12:50 PMभारतीय रेलवे की नई पहल: टिकट जांच के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा पहनेंगे टीटीई, विवादों और शिकायतों पर लगेगी लगाम
Jul 24, 2026 | 12:44 PMLock Upp 2: ‘गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता…’ आकांक्षा चमोला के बयान पर भड़के नेटिजन्स, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल
Jul 24, 2026 | 12:43 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














