-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Bijapur Encounter Naxal Sudhakar Killed 1 Crore Reward Most Wanted
बीजापुर: खूंखार नक्सली सुधाकर एनकाउंटर में ढेर, छत्तीसगढ़-तेलंगाना और महाराष्ट्र में था मोस्ट वांटेड, 1 करोड़ रुपये था इनाम
- Written By: अभिषेक सिंह
जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में मारा गया सुधाकर नक्सलियों के शिक्षा विभाग का प्रभारी था। वह आंध्र प्रदेश के चिंतापलुडी गांव का रहने वाला था और पिछले तीन दशक से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय था।

बीजापुर में नक्सली सुधाकर एनकाउंटर में ढेर (सोर्स- सोशल मीडिया)
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों को फिर बड़ी सफलता मिली है। नेशनल पार्क क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में नक्सली नेता सेंट्रल कमेटी सदस्य नरसिंहचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर के मारे जाने की खबर है। वह छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में मोस्ट वांटेड था। सुधाकर पर तीनों राज्यों में करीब एक करोड़ रुपये का इनाम था।
जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में मारा गया सुधाकर नक्सलियों के शिक्षा विभाग का प्रभारी था। वह आंध्र प्रदेश के चिंतापलुडी गांव का रहने वाला था और पिछले तीन दशक से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय था। यही वजह है कि एनकाउंटर को सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रल कमेटी सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य बंदी प्रकाश, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य पप्पा राव और कुछ अन्य हथियारबंद माओवादी कैडरों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा के संयुक्त बल को नक्सल विरोधी अभियान पर भेजा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
गुरुग्राम में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर एनकाउंटर में ढेर, बिजनेसमैन के घर रंगदारी मांगने पहुंचे थे बदमाश
टेरर फंडिंग पर एनआईए का बड़ा प्रहार, 10 राज्यों में 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
बहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर ढेर, हांसी जिम ट्रेनर हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
एक ऑटोमेटिक राइफल बरामद
बता दें कि अबूझमाड़ क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में भी जवानों ने सुबह से ही नक्सलियों को घेरना शुरू कर दिया था। जवान लगातार इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। मौके से एक ऑटोमेटिक राइफल बरामद की गई है।
एक करोड़ का इनामी नक्सली ढेर
बताया गया कि सुरक्षाबलों की टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत जंगल में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने मोर्चा संभाला और लगातार फायरिंग के बाद एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया। मुठभेड़ में और कितने नक्सली मारे गए, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
बस्तर आईजी ने दिया था मौका
29 मई को बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने का आखिरी मौका देते हुए बड़ा बयान दिया था। आईजी ने साफ कहा था कि सोनू, हिड़मा, सुजाता या रामचंद्र रेड्डी हो या कोई भी डिवीजन कमेटी सदस्य या बड़े कैडर का नेता, अगर उन्हें अपनी जान बचानी है तो अभी भी समय है… हिंसा छोड़ दें, आत्मसमर्पण करें और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं। नहीं तो मुठभेड़ में उनका अंत तय है।
21 मई को मारा गया था बसव राजू
इससे पहले 21 मई को नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ में नक्सली प्रमुख नंबाला केशव उर्फ बसव राजू मारा गया था। उस पर डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम था। वह नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी का महासचिव था। नक्सल संगठन में यह सबसे बड़ा पद होता है। नक्सल कमांडर के मारे जाने से संगठन की कमर पूरी तरह टूट गई है। जून के पहले हफ्ते में एक और बड़े नक्सली नेता को जवानों ने मार गिराया है।
Bijapur encounter naxal sudhakar killed 1 crore reward most wanted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
Jul 11, 2026 | 09:33 PM257 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 09:33 PMसुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PMदिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 09:29 PMचेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
Jul 11, 2026 | 09:15 PMJana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Jul 11, 2026 | 09:08 PMईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PMवीडियो गैलरी

सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM














