छत्तीसगढ़: एलुमिना प्लांट में औद्योगिक हादसा, 4 मजदूरों की मौत, मामले पर सीएम ने लिया संज्ञान
छत्तीसगढ़ के सरगुजा के बतौली इलाके में संचालित मां कुदरगढ़ी एल्युमिना प्लांट में बीते दिन बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। अब इस मामल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वत: संज्ञान लिया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
- Written By: साक्षी सिंह
एलुमिना प्लांट औद्योगिक हादसा
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा के बतौली इलाके में संचालित मां कुदरगढ़ी एल्युमिना प्लांट में बीते दिन बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। अब इस मामल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वत: संज्ञान लिया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
सीएम ने X पर पोस्ट पर के जरिए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदानाएं प्रकट की। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
ये भी पढ़ें:-9 सितंबर को मनाया जाएगा हिमालय दिवस, जानें क्यों इतना महत्वपूर्ण है हिमालय
सम्बंधित ख़बरें
नक्सल मुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहला माओवादी हमला, कांकेर में IED ब्लास्ट; 3 जवान शहीद
जग्गी हत्याकांड केस में अमित जोगी को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे
Breaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण विमान हादसा, पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट प्लेन
वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या बढ़ी, अबतक 14 मौतें दर्ज, दर्जनों अभी भी गंभीर
सीएम विष्णु देव साय ने X पर पोस्ट के ही जरिए ये भी कहा कि सरगुजा के एलुमिना प्लांट में हुए औद्योगिक दुर्घटना में 4 मजदूरों की मृत्यु और कई मजदूरों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai tweets, “Sad news has been received about the death of 4 workers and injury of many workers in an industrial accident at the Alumina Plant in Surguja. Orders have been given to investigate the matter, strict action will be taken against the… pic.twitter.com/83aJ8r7EhU — ANI (@ANI) September 9, 2024
कैसे हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्युमिना प्लांट में सुबह पहली शिफ्ट में छह बजे काम शुरू हुआ। बॉक्साइट को पिघलाने के लिए हॉपर के सहारे बॉयलर में कोयला जा रहा था। सुबह साढ़े 10 बजे करीब 60 टन कोयला लोड हॉपर 25 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में नीचे खड़े सात मजदूर आ गए और दब गए। इस अफरातफरी के बीच राहत कार्य शुरू हुआ।
ये भी पढ़ें:-ख़तरे को भांप गया बीजेपी आलाकमान; बृजभूषण को दिए निर्देश, कहा- बजरंग-विनेश के खिलाफ न दें बयान
मलबे में दबी थी कई जिंदगियां
जेसीबी से मलबा हटाकर करीब साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला जा सका। प्रबंधन की ओर से चार मजदूरों की मौत की पुष्टि की गई है। मृतकों में मप्र के प्रिंस राजपूत (22), मनोज राजपूत (35) और बिहार के करण (20), रामेश्वर (30) शामिल है। साथ ही अनमोल राजपूत, आकाश चंद्रवंशी और महिपाल गंभीर रूप से घायल हैं।
