-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Himalaya Day Will Be Celebrated On 9th September
9 सितंबर को मनाया जाएगा हिमालय दिवस, जानें क्यों इतना महत्वपूर्ण है हिमालय
- Written By: रीना पंवार
हर साल 9 सितंबर को हिमालय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य हिमालय का संरक्षण और संवर्धन करना है तथा लोगों को हिमालय बचाने के प्रति जागरूक करना है।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क : हिमालय दिवस को मनाने की शुरुआत आधिकारिक तौर पर 9 सितंबर, 2014 को उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की थी। तब से हर साल 9 सितंबर को हिमालय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य हिमालय का संरक्षण और संवर्धन करना है तथा लोगों को हिमालय बचाने के प्रति जागरूक करना है।
इस मौके पर हर साल उत्तराखंड की सरकार कई कार्यक्रमों का आयोजन करती है। इसके अलावा देशभर मेंं भी हिमालय के संरक्षण और इसके महत्व को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों, गोष्ठियों तथा चर्चाओं आदि का आयोजन किया जाता है।
कब से शुरू हुआ हिमालय बचाने का अभियान
कई सामाजिक संगठनों ने साल 2010 में हिमालय के संरक्षण के लिए हिमालय दिवस मनाने को लेकर पहल की, जिसके बाद से उत्तराखंड राज्य में हर साल 9 सितंबर को हिमालय दिवस मनाया जाने लगा। इसके बाद हिमालय के संरक्षण की जरूरत को महसूस करते हुए 2014 में तत्कालिक मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आधिकारिक तौर से 9 सितंबर को हिमालय दिवस मानने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद से राज्य में बड़े स्तर पर इस दिवस को मनाया जाने लगा। इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हिमालय के संरक्षण और संवर्धन पर चर्चा की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे मनपा के सर्वर रूम से प्रॉपर्टी टैक्स डेटा वाली हार्ड डिस्क गायब, डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल
Rohit Shetty को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ की कथित रंगदारी मांगने का आरोप
नागपुर मनपा का करोड़ों रुपए का बजट पेश! बड़े-बड़े सपनों के बीच कर्ज और सरकारी मदद के भरोसे निरंतर विकास
संपत्ति के लिए हुई हत्या, चंद्रपुर में बेटे-बहू ने बेरहमी से पिता को मारा, अरोपी फरार
क्यों मनाते हैं हिमालय दिवस?
पहाड़ों पर अनियोजित विकास, अंधाधुंध वनों का कटान, हिमालय के प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन, बढ़ता प्रदूषण, लगातार सिमटते ग्लेशियल, हर साल हो रही वनाग्नि की घटनाएं, भूस्खलन तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के कारण हिमालय और इसकी पारिस्थितिकी को काफी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में इसके महत्व को बताने और संरक्षण के लिए हिमालय दिवस को मनाने की शुरुआत की गई। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य हिमालय के पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है।
हिमालय का महत्व
भौगोलिक दृष्टि से भारत के लिए हिमालय का अत्यधिक महत्व है। यह भारत के लिए उत्तर-पूर्वी प्राकृतिक सीमा बनाता है जिसका भारत की सामरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान है। इसके अलावा हिमालय दुर्लभ जीव-जन्तुओं और वनस्पतियों का घर है जो इसे जैव-विवधता का खजाना बनाते हैं। यह गंगा जैसी कई महत्वपूर्ण नदियों का स्रोत है। हिमालय भारत समेत 7 देशों में फैला है। भारत के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, चीन और म्यांमार तक हिमालय विस्तृत है। दुनिया की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला माउंड एवरेस्ट भी हिमालय पर है।
Himalaya day will be celebrated on 9th september
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे मनपा के सर्वर रूम से प्रॉपर्टी टैक्स डेटा वाली हार्ड डिस्क गायब, डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल
Jun 28, 2026 | 11:09 AMRohit Shetty को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ की कथित रंगदारी मांगने का आरोप
Jun 28, 2026 | 11:07 AMनागपुर मनपा का करोड़ों रुपए का बजट पेश! बड़े-बड़े सपनों के बीच कर्ज और सरकारी मदद के भरोसे निरंतर विकास
Jun 28, 2026 | 11:00 AMसंपत्ति के लिए हुई हत्या, चंद्रपुर में बेटे-बहू ने बेरहमी से पिता को मारा, अरोपी फरार
Jun 28, 2026 | 10:56 AMMumbai Vadhvan Expressway को मिली रफ्तार, MMRDA ने शुरू की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया
Jun 28, 2026 | 10:53 AMपुणे-नासिक हाईवे चौड़ीकरण के लिए विधायक महेश लांडगे की मांग: PCMC और PMRDA से अंतरिम फंड देने का आग्रह
Jun 28, 2026 | 10:52 AM‘दामाद नहीं, बेटा था केतन…’, सिया के पिता का बड़ा बयान, चेतन संग बेटी के रिश्ते से किया इनकार
Jun 28, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM










