कमरे में लटके मिले पति-पत्नी, बिस्तर पर पड़े थे मासूम…दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना, मंजर देख कांप उठे लोग
Durg Family Suicide Case: मोहन नगर थाना क्षेत्र में दंपती और उनके दो मासूम बच्चों की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। शुरुआती जांच में यह मामला सामूहिक आत्महत्या का माना जा रहा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दुर्ग में सामूहिक आत्महत्या (Image- Social Media)
Chhattisgarh Family Suicide Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक खौफनाक खबर सामने आई है। शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में दंपती और उनके दो मासूम बच्चों की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। शुरुआती जांच में यह मामला सामूहिक आत्महत्या का माना जा रहा है। वहीं, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
एक ही परिवार के चार लोगों का शव
खबरों के मुताबिक गोविंद साहू और उनकी पत्नी चंचल साहू के शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले, वहीं उनके बेटे और बेटी की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी। परिवार के सदस्यों ने जब घर के अंदर का यह नजारा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
सुसाइड नोट से मिले अहम सबूत
कमरे की जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। शुरुआती जांच के अनुसार नोट में आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव के बारे में लिखा गया है। पुलिस अब इस नोट की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे का असली काऱण क्या था।
सम्बंधित ख़बरें
‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
Wayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन में अब तक 5 लोगों की हुई मौत; 3 अभी भी लापता, रेस्क्यू अभियान जारी
काबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे ‘गद्दार-बेइमान’ के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO
धीरज धर्म मित्र अरु नारी…चंदा चोरी मामले में चंपत राय का पहला बयान, कहा- मौन धारण किया है, सच सामने आएगा
तिरुपति से दर्शन कर लौटा था परिवार
ऐसा बताया जा रहा है कि परिवार हाल ही में तिरुपति बालाजी के दर्शन करके वापस लौटा था। इसके कुछ समय बाद ही ये दुखद घटना हुई है। पड़ोसियों की मानें तो परिवार पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था।
मोबाइल और कॉल रिकॉर्ड की जांच करेगी पुलिस
बता दें कि पुलिस ने घर से मिले मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को जब्त करके साथ ले गई है। कॉल डिटेल्स और हाल के संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
यह भी पढ़ें- Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की, परिजनों ने की थी मांग
मोहन नगर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।
