-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Up Teachers Mass Transfer Bsa Directed For Immediate Relieving
UP में 20 हजार से ज्यादा टीचर्स का तबादला, BSA को मिले तुरंत रिलीव करने के आदेश
- Written By: अभिषेक सिंह
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के 20 हजार से ज्यादा शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादले किए गए हैं। बीएसए सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने स्थानांतरित शिक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 20,182 शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादले किए गए हैं। 33,484 शिक्षक व शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन मोड में तबादले के लिए आवेदन किया था। बीएसए सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने स्थानांतरित शिक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक व शिक्षिकाओं को जिले के अंदर स्वैच्छिक तबादला किया गया है। इस ट्रांसफर में जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विकल्प के तौर पर कई स्कूलों को नाम दिया था उन्हें प्राथमिकता दी गई है। जिन्होंने विकल्प में तीन या उससे कम स्कूलों को रखा था उनका ट्रांसफर नहीं हो पाया है।
बीएसए को दिए गए निर्देश
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (बीएसए) को स्थानांतरित शिक्षक व शिक्षिकाओं को तत्काल कार्यमुक्त करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इससे वे स्थानांतरित विद्यालय में समय से अपना कार्यभार संभाल सकेंगे और शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित कर सकेंगे। ऐसे में यह भी सुनिश्चित करना होगा कि तबादलों के कारण बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार का नुकसान या देरी न हो।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
13,302 शिक्षकों का ट्रांसफर लटका
उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिक बच्चों व कम शिक्षकों वाले विद्यालयों में स्वैच्छिक रूप से स्थानांतरित करने के लिए अधिक शिक्षकों वाले विद्यालयों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। ऑनलाइन आवेदन पत्रों की जांच के दौरान 13,302 आवेदन पत्रों में खामियां पाई गईं। इसके चलते उन आवेदन पत्रों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।
बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि स्वैच्छिक स्थानांतरण के तहत 20,182 शिक्षक व शिक्षिकाओं को स्थानांतरण पत्र जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार से प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालय खुल रहे हैं और उनमें शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा।
राजस्थान हाईकोर्ट में बंपर भर्ती, 5670 पदों के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव ने यह भी बताया कि प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि स्वैच्छिक स्थानांतरण वाले शिक्षक व शिक्षिकाओं को तत्काल कार्यमुक्त करें। इससे वे स्थानांतरित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कर शिक्षण कार्य शुरू कर सकेंगे। सचिव ने बताया कि जिन जिलों के बीएसए स्थानांतरित शिक्षकों को कार्यमुक्त करने में अनियमितता या लापरवाही करेंगे, उनके खिलाफ शासन स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Up teachers mass transfer bsa directed for immediate relieving
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMनवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Jul 02, 2026 | 08:19 AMSamantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














