- Hindi News »
- Career »
- Rajasthan High Court Group D Recruitment 2025 Application Started
राजस्थान हाईकोर्ट में बंपर भर्ती, 5670 पदों के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
- Written By: आकाश मसने
राजस्थान हाई कोर्ट ने बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।हाईकोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 5670 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

राजस्थान हाई कोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: राजस्थान हाईकोर्ट ने बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, राजस्थान एचएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2025 से शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर पदों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
राजस्थान हाईकोर्ट भर्ती अभियान का लक्ष्य 5670 रिक्त पदों को भरना है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखना चाहिए।
किन पदों पर कितनी भर्ती?
- कुल पदों की संख्या: 5728
- चपरासी: 5670 पद
- ड्राइवर: 58 पद
कितनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं देवनागरी लिपि में हिंदी लेखन का व्यावहारिक ज्ञान भी होना चाहिए।
आयु सीमा व छूट
राजस्थान हाईकोर्ट ने इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की है। एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस के पुरुषों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। वहीं सामान्य और ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवार को 5 वर्ष तो एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी महिला उम्मीदवार को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
BTech, MTech और MSc छात्रों के लिए मंत्रालय की फ्री समर इंटर्नशिप, 31 मई तक करें आवेदन
हरियाणा में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
PM YASASVI Scholarship 2026: छात्रों को मिलेंगे 1.25 लाख रुपये तक, जानें कौन कर सकता है आवेदन
हरियाणा ITI एडमिशन 2026 शुरू, 1 लाख सीटों पर मिलेगा मौका; जानें आवेदन प्रक्रिया
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को पहले दो साल के लिए परिवीक्षा अवधि (Probation period) पर रखा जाएगा, जिसमें उन्हें 12,400 रुपए प्रति माह पारिश्रमिक मिलेगा। प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को लेवल-1 के तहत 17,700 से 56,200 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
आवेदन फीस
राजस्थान हाईकोर्ट की इस नौकरी के लिए अनारक्षित वर्ग/ओबीसी (क्रीमी लेयर)/ईबीएस (क्रीमी लेयर)/अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 650 रुपए, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईबीएस (नॉन-क्रीमी लेयर)/अन्य राज्यों के उम्मीदवारों/ईडब्ल्यूएस को 550 रुपए देने होंगे। एससी, एसटी उम्मीदवारों/भूतपूर्व सैनिकों को 450 रुपए देने होंगे। दिव्यांग श्रेणी को कोई शुल्क नहीं देना है।
JNU में PhD एडमिशन: 7 जुलाई तक होगा रजिस्ट्रेशन, छात्रसंघ ने शुरू की भूख हड़ताल
आवेदन कैसे करें
- राजस्थान HC श्रेणी IV पदों 2025 के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं।
- राजस्थान HC श्रेणी IV आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
Rajasthan high court group d recruitment 2025 application started
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेविस हेड की पत्नी को गाली देने वाले फैंस पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, कहा- ये गिरे हुए और घटिया स्तर के लोग…
May 26, 2026 | 06:26 PMMLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
May 26, 2026 | 06:22 PMअघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
May 26, 2026 | 06:18 PMहाईकमान ने CM पद छोड़ने को कहा, सिद्धारमैया नहीं माने…दिल्ली में कांग्रेस की मैराथान मीटिंग की Inside Story
May 26, 2026 | 06:09 PMनासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद
May 26, 2026 | 06:06 PMभारत में Elon Musk को बड़ा झटका, Tesla को पछाड़ VinFast ने मचाई धूम, बिक्री में 10 गुना आगे निकली कंपनी
May 26, 2026 | 05:58 PMजबलपुर में मिशनरी स्कूल में शिक्षकों ने नहीं बदला धर्म तो नौकरी से निकाला; SP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
May 26, 2026 | 05:53 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














