-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Up Police Constable Exam 2024 Latest Update Of Day 1 And Day 2
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का आज दूसरा दिन, सुरक्षा इंतजाम के बीच बरती सख्ती, कलवा-जुड़ा तक खुलवाया
- Written By: प्रिया जैस
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा जोकि दोबारा आयोजित की जा रही है, उसका आज दूसरा दिन है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए पहले दिन दो पालियों में परीक्षा हुई। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जहां 9 लाख अभ्यर्थीयों ने परीक्षा दी।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा (सौजन्य-एक्स)
लखनऊ: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा जोकि दोबारा आयोजित की जा रही है, उसका आज दूसरा दिन है। आज दूसरे दिन बाराबंकी के राजकीय इंटर कॉलेज बरौली जाटा में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्र का दौरा किया।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए पहले दिन दो पालियों में परीक्षा हुई। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जहां 9 लाख अभ्यर्थीयों ने परीक्षा दी।
दो अभ्यर्थी हादसे का शिकार
फतेहपुर में पहले दिन की पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे दो बाइक सवार दोस्त सड़क हादसे के हुए शिकार हो गए। हादसे में एक की मौत दूसरा जख्मी हुआ। ये हादसा तेज रफ्तार में आ रही ट्रक की टक्कर से हुआ। चालक ट्रक छोड़कर मौके से हुआ फरार। दोनों युवक कौशांबी जनपद के बताए जा रहे हैं। मृतक घर का इकलौता चिराग था। ये घटना ललौली थाना क्षेत्र के दतौली स्थित बेंदा यमुना पुल की है जहां घटना से परिजनों में मची चीख पुकार गई।
सम्बंधित ख़बरें
450 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली, यूपी और पंजाब के 8 ठिकानों पर छापेमारी
राम भक्त रूठे! चढ़ावा चोरी के बाद अयोध्या में सन्नाटा, 80% तक कारोबार ठप; 51 हजार देने वाले चढ़ा रहे सिर्फ ₹51
नहीं रहे सपा के दिग्गज नेता आलमबदी आजमी, 5 बार के विधायक का निधन, आजमगढ़ और समाजवादी पार्टी में शोक
योगी सरकार की पारदर्शी नीति का कमाल, अवैध खनन पर शिकंजे ने बढ़ाया प्रदेश का सरकारी खजाना
यह भी पढ़ें- यूपी में मुख्यमंत्री टूरिजम फेलोशिप के लिए मांगे आवेदन…
इस परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। सभी परीक्षा केंद्रों में भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई है। पहले दिन दो पालियों में परीक्षा कराई गई, जिसमें 4.50 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। आज परीक्षा के दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए है। पहले दिन की तरह आज दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों की भीड़ दिखाई दी।
चेकिंग के कड़े इंतजाम
परीक्षा के दौरान कोई चीटींग न हो इसको ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों के राखी, कलावे खुलवाए गए तो कई जगहों पर महिलाओं से बालों की पिन हटाकर जूड़ा खोलने को कहा गया और चेकिंग की गई। यहां तक की केंद्र के बाहर जूते-चप्पल उतरवाए गए और पायल तक हटवा दी गई।
#WATCH | On the second day of the Uttar Pradesh Police Constable Recruitment Exam 2024, aspirants arrive at an exam centre in Moradabad. The exam is being held for over 60,000 vacancies on August 23, 24, 25, 30, 31, 2024. It's taking place at 67 exam centres across the state.… pic.twitter.com/wGh59L0HZe — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 24, 2024
पहले दिन की परीक्षा
पहले दिन की परीक्षा के लिए कुल आठ लाख 19 हजार 600 अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था। इसमें पहली पाली के 409720 और दूसरी पाली के 409880 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से केवल 6,48,435 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। बाकी करीब 32 फीसदी अभ्यर्थी किसी कारण वश नहीं पहुंच सकें।
यह भी पढ़ें- UP NEET Counselling 2024: काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
परीक्षा के दौरान गोरखपुर, महराजगंज, रायबरेली और आगरा से पांच अभ्यर्थियों को नकल करने के अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके अलावा 61 अभ्यर्थियों ऐसे थे जिनके दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। जिसके बाद उन्हें एग्जाम देने की छूट तो दी गई, लेकिन बोर्ड आगे इनकी स्क्रूटनी करेगा।
48 लाख से अधिक आवेदन
इस पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 48,17,441 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसके लिए यूपी के 67 जिलों के 1174 केंद्रों में यह लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के हर दिन 9.50 लाख अभ्यर्थी में एग्जाम देंगे। परीक्षा के लिए समय अवधि 2 घंटे है, जिसमें 5 मिनट ज्यादा मिलेंगे। केंद्रों में 2300 मजिस्ट्रेट के साथ 25 हजार पुलिसकर्मियों की कड़ी तैनाती की गई है।
5 दिनों में पूरी होगी परीक्षा
यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा शुक्रवार 23 अगस्त से शुरू हो चुकी है जो 31 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान कुल पांच दिनों की 10 पालियों में यह परीक्षा पूरी कराई जाएगी। पुलिस भर्ती की पूरी परीक्षा सीएम योगी के आदेशनुसार सख्त निगरानी में पूर्ण होगी।
Up police constable exam 2024 latest update of day 1 and day 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महागांव में राशन दुकान अनियमितता पर कार्रवाई, अध्यक्ष के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मामला दर्ज
Jul 24, 2026 | 03:26 PMलोगों को लगा मैं रील बना रही हूं, मुंबई पुलिस वैन को रोकने वाली वायरल गर्ल रिया अहीर ने सुनाई आपबीती
Jul 24, 2026 | 03:25 PMनासिक के इंदिरानगर में 12 घंटे ठप रही MNGL गैस सप्लाई, महीने में तीसरी बार बत्ती गुल; उपभोक्ता परेशान
Jul 24, 2026 | 03:14 PMIFFJK 2026 Logo Unveil: जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM उमर करेंगे लोगो लॉन्च
Jul 24, 2026 | 03:14 PMकैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
Jul 24, 2026 | 03:13 PMVaranasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस
Jul 24, 2026 | 03:10 PMYavatmal News: यवतमाल में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
Jul 24, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














