-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Up Board 10th 12th Result Announce Today
UP Board 10, 12th Result 2025 : UP Board परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं में यश प्रताप तो 12वीं में महक टॉपर, ऐसे चेक करें Result
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम बस कुछ ही देर में जारी होने वाला है। हाईस्कूल और इंटर के कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर रिजल्ट देख सकेंगे।

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - सोशल मीडिया
करिअर डेस्क: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 10th 12th का परिणाम आज दोपहर 12:30 पर घोषित कर दिया गया है। ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हाईस्कूल में इस बार कुल 90.11 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं।
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। पिछले साल 20 अप्रैल को बोर्ड ने परिणाम जारी कर दिया था। बोर्ड परीक्षा में कुल 55 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं।
ये रहे टॉपर्स के नाम
बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इंटरमीडिएट में इस बार लड़कियां टॉप पर रही हैं। 12वीं महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक प्रयागराज जिले की रहने वाली हैं। वहीं हाईस्कूल में यश प्रताप ने बाजी मारी है।
सम्बंधित ख़बरें
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
IIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
सीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
यूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
कैंडिडेट ऐसे चेक करें रिजल्ट
- 10वीं और 12वीं के कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu. पर जाएं।
- यहां 10वीं या 12वीं जो भी रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट कर दें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा जिसे आप चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
- अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के साथ प्रिंट भी अवश्य लेकर रख लें।
रिजल्ट जारी होने के बाद स्क्रूटनी के लिए होगा आवेदन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद यदि किसी छात्र को अपने अंक को लेकर असंतुष्टि है तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेगा। रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद स्क्रूटनी के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया जाएगा।
फेल होने वाले छात्रों के पास होगा एक और मौका
यूपी बोर्ड परीक्षा में 10वीं या 12वीं में फेल होने वाले छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं। उनके पास पास होने का एक और मौका होगा। वे यदि एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं तो कंपार्टमेंट परीक्षा देकर परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकते हैं।
Up board 10th 12th result announce today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PMदिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 09:29 PMचेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
Jul 11, 2026 | 09:15 PMJana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Jul 11, 2026 | 09:08 PMईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PMट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMवीडियो गैलरी

सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM














