UGC NET June 2026 Form Warning: फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये गलती, आवेदन हो जाएगा रद्द
UGC NET June 2026 : NTA ने UGC NET June 2026 आवेदन फॉर्म को लेकर जरूरी चेतावनी जारी की है। एक से ज्यादा फॉर्म भरने या गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है।
- Written By: हितेश तिवारी
UGC NET 2026 फॉर्म (फोटो - गूगल इमेज)
UGC NET Application Form : यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा देशभर के लाखों छात्रों और शोधार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET June 2026 आवेदन प्रक्रिया को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए हैं।
एजेंसी ने साफ कहा है कि अगर उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरते समय सामान्य गलतियां करते हैं, तो उनका फॉर्म रद्द किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
एक से ज्यादा आवेदन फॉर्म भरना सबसे बड़ी गलती
एनटीए के अनुसार सबसे बड़ी गलती एक से ज्यादा आवेदन फॉर्म भरना है। हर उम्मीदवार केवल एक ही फॉर्म भर सकता है। अगर कोई छात्र कई फॉर्म भरता है, तो केवल आखिरी सबमिट किया गया फॉर्म मान्य होगा और बाकी सभी रद्द कर दिए जाएंगे। इसके अलावा विषय चयन भी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि फॉर्म जमा होने के बाद विषय बदला नहीं जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी में असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, 1.40 लाख तक सैलरी; ऑनलाइन आवेदन के साथ भेजें हार्ड कॉपी
BEML में 362 ITI ऑपरेटर पदों पर भर्ती, 10 जुलाई तक करें आवेदन; बिना नेगेटिव मार्किंग होगी परीक्षा
BPSSC SI Prohibition Admit Card: बिहार पुलिस SI भर्ती एडमिट कार्ड जारी, 12 जुलाई को होगी परीक्षा
CUET UG 2026 Final Answer Key Released: NTA ने जारी की फाइनल आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवारों को वही विषय चुनना चाहिए जिसमें उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो। गलत विषय चुनने पर पात्रता और रिजल्ट दोनों प्रभावित हो सकते हैं। नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल, कैटेगरी और शैक्षणिक जानकारी भी सही भरना जरूरी है।
ये खबर भी पढ़ें : JEE Advanced 2026 Admit Card: कल जारी होगा एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका
22 से 24 मई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी
UGC NET June 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी यही है। अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो 22 से 24 मई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी।
परीक्षा 22 से 30 जून 2026 के बीच CBT मोड में आयोजित होगी। एग्जाम सिटी स्लिप 10 जून तक और एडमिट कार्ड 15 जून तक जारी किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं, रजिस्ट्रेशन करें, सही जानकारी भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म का प्रिंट सुरक्षित रखें।
