दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी में असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, 1.40 लाख तक सैलरी; ऑनलाइन आवेदन के साथ भेजें हार्ड कॉपी
Assistant Manager Vacancy : दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी ने असिस्टेंट मैनेजर के 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से 1,40,000 रुपये तक वेतन मिलेगा।
- Written By: हितेश तिवारी
दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (फोटो - गूगल इमेज)
Port Authority Jobs : गुजरात के गांधीधाम (कांडला) स्थित दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारत के प्रमुख बंदरगाहों में शामिल इस प्रतिष्ठित संस्थान में कुल 5 रिक्त पद भरे जाएंगे।
भर्ती आईडीए (IDA) वेतनमान के तहत की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर भेजनी होगी।
दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती
भर्ती के तहत असिस्टेंट मैनेजर (Dredger/Tugs) के 3 और असिस्टेंट मैनेजर (Floating Crafts) के 2 पद शामिल हैं। असिस्टेंट मैनेजर (Dredger/Tugs) पद के लिए उम्मीदवार के पास मर्चेंट शिपिंग एक्ट के तहत जारी Engineer Certificate of Competency और समुद्री जहाजों पर वॉच कीपिंग इंजीनियर के रूप में कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
BEML में 362 ITI ऑपरेटर पदों पर भर्ती, 10 जुलाई तक करें आवेदन; बिना नेगेटिव मार्किंग होगी परीक्षा
BPSSC SI Prohibition Admit Card: बिहार पुलिस SI भर्ती एडमिट कार्ड जारी, 12 जुलाई को होगी परीक्षा
CUET UG 2026 Final Answer Key Released: NTA ने जारी की फाइनल आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड
NEET परीक्षा में फिर सेंध! बिहार में सॉल्वर गैंग के 24 लोग अरेस्ट, बायोमेट्रिक कंपनी भी जांच के घेरे में
वहीं असिस्टेंट मैनेजर (Floating Crafts) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री और मरीन इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन के रखरखाव में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव आवश्यक है। आयु सीमा 1 जून 2026 के अनुसार अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : BEML में 362 ITI ऑपरेटर पदों पर भर्ती, 10 जुलाई तक करें आवेदन; बिना नेगेटिव मार्किंग होगी परीक्षा
40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन
चयन प्रक्रिया में आवश्यकता पड़ने पर लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होंगे। यदि किसी पद के लिए 20 या उससे अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।
इसके अलावा वैरिएबल डियरनेस अलाउंस (VDA), आवास या एचआरए, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS), ग्रेच्युटी, चिकित्सा सुविधा, समूह बीमा और अवकाश नकदीकरण जैसी कई सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन की हार्ड कॉपी निर्धारित पते पर भेजना न भूलें।
