Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BPSSC SI Prohibition Admit Card: बिहार पुलिस SI भर्ती एडमिट कार्ड जारी, 12 जुलाई को होगी परीक्षा

Bihar SI Hall Ticket : बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने SI Prohibition भर्ती 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 22, 2026 | 04:39 PM

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Bihar SI Exam Date : बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) निषेध भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने SI Prohibition भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भर्ती बिहार सरकार के निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के तहत आयोजित की जा रही है। भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 78 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उस पर दर्ज सभी जानकारियों की जांच अवश्य कर लें।

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के एडमिट कार्ड जारी

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी और 27 फरवरी 2026 तक चली थी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 27 फरवरी निर्धारित की गई थी। अब आयोग ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई 2026 (रविवार) को एक ही पाली में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी और इसकी अवधि 2 घंटे तय की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

CUET UG 2026 Final Answer Key Released: NTA ने जारी की फाइनल आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

NEET परीक्षा में फिर सेंध! बिहार में सॉल्वर गैंग के 24 लोग अरेस्ट, बायोमेट्रिक कंपनी भी जांच के घेरे में 

CBSE Revaluation Result 2026 जारी, ऐसे चेक करें री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट

Indian Army CDM Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी

सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 09:30 बजे तक रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है। भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है। न्यूनतम आयु 20 वर्ष रखी गई है, जबकि पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें : CUET UG 2026 Final Answer Key Released: NTA ने जारी की फाइनल आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा। पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा हाई जंप, लॉन्ग जंप और गोला फेंक जैसी गतिविधियों का भी परीक्षण किया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं, Admit Card सेक्शन में SI Prohibition Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन नंबर व अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रख सकते हैं।

Bpssc si prohibition admit card 2026 released exam date hall ticket download

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 04:39 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Government Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.