CUET UG 2026 Final Answer Key Released: NTA ने जारी की फाइनल आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड
NTA CUET UG 2026 : NTA ने CUET UG 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इसी आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
- Written By: हितेश तिवारी
CUET UG 2026 की फाइनल आंसर की जारी (फोटो - गूगल इमेज)
CUET UG Scorecard : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
NTA ने स्पष्ट किया है कि यह फाइनल आंसर की है और इसमें अब किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जाएगा। इसी के आधार पर CUET UG 2026 का अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा। इस वर्ष परीक्षा में देशभर से 15 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
CUET UG 2026 की फाइनल आंसर की जारी
CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन मई और जून महीने में विभिन्न चरणों में किया गया था। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित हुई, जिसमें 37 विषय, 13 भाषाएं, 23 डोमेन-विशिष्ट विषय और सामान्य योग्यता परीक्षा शामिल थी। परीक्षा के बाद NTA ने प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
AIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
HP High Court Recruitment 2026: हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
छत्तीसगढ़ में शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
RCFL Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 94 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब फाइनल आंसर की जारी की गई है। छात्र इसके आधार पर अपने अंक का अनुमान लगा सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। बिना उत्तर वाले प्रश्नों पर कोई अंक नहीं जोड़ा या घटाया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : NEET परीक्षा में फिर सेंध! बिहार में सॉल्वर गैंग के 24 लोग अरेस्ट, बायोमेट्रिक कंपनी भी जांच के घेरे में
CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर देखें स्कोरकार्ड
फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम जारी होने पर छात्र अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद विभिन्न केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध “Final Answer Key” लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर PDF खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान किया जा सकता है। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
