Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SAIL Apprentice Recruitment 2026: 1110 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

SAIL Apprentice : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट ने 1110 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली। आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 18, 2026 | 09:46 PM

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

SAIL Diploma Jobs : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत ट्रेड, तकनीशियन (डिप्लोमा) और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 1110 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ट्रेड अप्रेंटिस के लिए apprenticeshipindia.org तथा ग्रेजुएट और तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए nats.education.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यह भर्ती इंजीनियरिंग, गैर-इंजीनियरिंग, आईटीआई और मेडिकल समेत कई विषयों के उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है।

SAIL ने 1110 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली

भर्ती में ट्रेड अप्रेंटिस के 421 पद शामिल हैं, जिनमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, COPA, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और अन्य ट्रेड शामिल हैं। वहीं, इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग श्रेणी में 689 पद भरे जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

BOB Apprentice Result 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी की चयन सूची, अब पूरे करने होंगे ये 3 जरूरी चरण

BSI JRF Recruitment 2026: जूनियर रिसर्च फेलो के 6 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन और आवेदन प्रक्रिया

UPPSC Lecturer Result: व्याख्याता भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, जल्द होगा 67 सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार

UPSC CAPF Exam 2026: प्रयागराज में 18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा, नकल पर होगी सख्त कार्रवाई

इनमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, केमिकल, मेटलर्जी, आईटी, ऑटोमोबाइल, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, डीएमएलटी, फार्मेसी सहित कई विषय शामिल हैं। ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई, जबकि ग्रेजुएट और तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में अपनी योग्यता परीक्षा नियमित (Regular) छात्र के रूप में पास की हो। पहले से अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुके या एक वर्ष या उससे अधिक कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : BOB Apprentice Result 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी की चयन सूची, अब पूरे करने होंगे ये 3 जरूरी चरण

ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार करें आवेदन

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। ट्रेड अप्रेंटिस को ₹10,560 प्रति माह वजीफा मिलेगा, जबकि COPA और वेल्डर ट्रेड के उम्मीदवारों को ₹9,600 प्रति माह दिए जाएंगे। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को ₹12,300 प्रति माह और डिप्लोमा अप्रेंटिस को ₹10,900 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।

ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस का स्टाइपेंड 50 प्रतिशत राउरकेला स्टील प्लांट और 50 प्रतिशत BOAT द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करें।

Sail rourkela apprentice recruitment 2026 apply

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 09:46 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Goverment Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.